11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedगुजरात के कारोबारी ने रामलला को भेंट किया सोने-हीरे का मुकुट, इतनी...

गुजरात के कारोबारी ने रामलला को भेंट किया सोने-हीरे का मुकुट, इतनी है कीमत

Published on

सूरत,

अयोध्या के इतिहास में 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रहा. राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर में भगवान रामलला विधिवत रूप से विराजमान हो चुके हैं. अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्री राम के मंदिर के लिए सूरत (गुजरात) के डायमंड कारोबारी ने 11 करोड़ रुपए कीमत का एक मुकुट दान किया है. मुकुट दान करने के लिए डायमंड कारोबारी अपने परिवार समेत अयोध्या राम मंदिर पहुंचे थे.

दरअसल, सूरत के डायमंड कारोबारी मुकेश पटेल ने अपनी ग्रीन लैब डायमंड कंपनी में ही सोना, डायमंड और नीलम जड़ित 6 किलो वजन वाला भगवान रामलला के लिए मुकुट तैयार करवाया था.इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को अर्पण किया मुकुट
मुकुट भेंट करने के लिए डायमंड कारोबारी मुकेश पटेल परिवार के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन पहले अयोध्या पहुंचे थे. इसके बाद 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को रामलला के लिए तैयार किए गए सोने-हीरे का मुकुट को अर्पण किया.

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय खजांची ने कही ये बात
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय खजांची दिनेश भाई नाव डिया ने बताया कि ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश भाई पटेल ने अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होने वाले भगवान श्री राम के लिए कुछ आभूषण अर्पण करने के लिए सोचा था. इसके अनुसंधान में ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मुकेश पटेल ने अपने परिजनों और कंपनी में परामर्श कर तय किया कि श्री राम के लिए सोना और अन्य आभूषणों से जड़ित मुकुट अर्पण किया जाएगा.

4 किलो सोना, छोटे-बड़े साइज के डायमंड और… से तैयार की गई मुकुट
भगवान रामलला की मूर्ति के मुकुट के लिए नाप लेने के लिए कंपनी के दो कर्मचारी अयोध्या भेजे गए थे. कंपनी के कर्मचारी मूर्ति का माप लेकर सूरत आए. इसके बाद मुकुट बनाने का काम शुरू किया गया था. 6 किलो वजन के इस मुकुट में 4 किलो सोना उपयोग हुआ है. इसके उपरांत छोटे-बड़े साइज के डायमंड, माणिक, मोती और नीलम जैसे रत्न जड़े गए हैं.

भगवान रामचंद्र के मस्तक के लिए भेंट किया मुकुट
तमाम सामग्री का उपयोग करने के बाद मुकुट का जो स्वरूप सजा है, उसे अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए भगवान रामचंद्र के मस्तक के लिए भेंट किया गया है. सूरत के डायमंड कारोबारी मुकेश पटेल ने अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मंत्री चंपत राय जी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक जी, महामंत्री मिलन जी और दिनेश नावडिया की उपस्थिति में 11 करोड़ का मुकुट अर्पण किया.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...