15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग के झटके से डूब गया LIC का आधा पैसा, म्यूचुअल फंड्स...

हिंडनबर्ग के झटके से डूब गया LIC का आधा पैसा, म्यूचुअल फंड्स को भी भारी नुकसान

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले सात दिन में आई गिरावट से निवेशकों के अरबों डॉलर डूब गए हैं। ग्रुप के मार्केट कैप में 100 अरब डॉलर से अधिक गिरावट आई है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) का अडानी ग्रुप की कई कंपनियों में निवेश है। लेकिन शेयरों में गिरावट से उसे 38,509 करोड़ रुपये का झटका लगा है। एलआईसी का अडानी ग्रुप की सात कंपनियों में निवेश है। इसमें से सबसे ज्यादा निवेश अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट्स और अडानी एंटरप्राइजेज में है। पिछले सात सत्रों में एलआईसी के निवेश की कीमत 38,509 करोड़ रुपये घटकर 42,759 करोड़ रुपये रह गई है। 24 जनवरी को अडानी टोटल गैस में एलआईसी की हिस्सेदारी की वैल्यू 25,484 करोड़ रुपये थी जो अब 10,664 करोड़ रुपये रह गई है। इसी प्रकार अडानी पोर्ट्स में यह 15,029 करोड़ रुपये से घटकर 9,854 करोड़ रुपये और अडानी एंटरप्राइजेज में 16,585 करोड़ रुपये से घटकर 7,632 करोड़ रुपये रह गई है। अडानी ट्रांसमिशन में 24 जनवरी को एलआईसी के निवेश की कीमत 5,701 करोड़ रुपये रह गई है। इसी तरह अंबूजा सीमेंट्स, एसीसी और अडानी ग्रीन एनर्जी में भी एलआईसी के निवेश को चपत लगी है।

एलआईसी, म्यूचुअल फंड्स और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सात दिन में अडानी ग्रुप के शेयरों में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक गंवाए हैं। 24 जनवरी को अडानी ग्रुप की कंपनियों में उनके निवेश की कीमत 3,98,563 करोड़ रुपये थी जो अब 1,90,782 करोड़ रुपये रह गई है। सात दिन में इसमें 2,07,781 करोड़ रुपये यानी 52 फीसदी की गिरावट आई है। म्यूचुअल फंड्स की अडानी ग्रुप की दस लिस्टेड कंपनियों में से नौ में हिस्सेदारी है जबकि एफआईआई की सभी दसों कंपनियों में हिस्सेदारी है।

एफआईआई को भारी नुकसान
इसी तरह म्यूचुअल फंड्स के निवेश की वैल्यू 8,282 करोड़ रुपये घटकर 16,280 करोड़ रुपये रह गई। उनका अंबूजा सीमेंट्स, अडानी पोर्ट्स, एसीसी और अडानी एंटरप्राइजेज में है। पिछले चार तिमाहियों में म्यूचुअल फंड्स ने अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी कम की है। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट से 1,43,991 करोड़ रुपये की चपत लगी है और अब उनके निवेश की वैल्यू 148,742 करोड़ रुपये रह गई है। पिछली चार तिमाहियों में एफआईआई ने अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन में अपनी हिस्सेदारी कम की है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...