17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorized'मुझे बेडरूम में ले जाकर छुआ', फेमस डायरेक्टर पर एक्ट्रेस ने लगाए...

‘मुझे बेडरूम में ले जाकर छुआ’, फेमस डायरेक्टर पर एक्ट्रेस ने लगाए दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप

Published on

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने के बाद से सिनेमा जगत में हलचल मची हुई है. इस रिपोर्ट ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न और शोषण के मामलों का खुलासा किया गया है. रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई कलाकार निशाने पर आ गए हैं. इस बीच बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने अपनी आपबीती सुनाई है. एक्ट्रेस ने फेमस मलयालम डायरेक्टर और सरकारी द्वारा चलाई जा रही केरल चलचित्र अकादमी के चेयरपर्सन रंजीत पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं.

श्रीलेखा मित्रा ने लगाए बड़े आरोप
मित्रा ने मीडिया से बात करते हुए साल 2009 में हुए इस वाकये को बताया. ये रंजीत की फिल्म Paleri Manikyam: Oru Pathirakolapathakathinte Katha के दौरान हुआ था. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने एक फिल्म के सिलसिले में रंजीत से उनके घर पर मुलाकात की थी, जहां उन्हें निर्देशक का बर्ताव ठीक नहीं लगा था. मित्रा ने बताया कि फिल्म की कहानी पर रंजीत से बात करते हुए उन्हें असहज महसूस हुआ था.

श्रीलेखा मित्रा ने बताया कि रंजीत से उनकी मुलाकात उनके घर पर हुई थी. एक्ट्रेस ने कहा, ‘वो कॉल पर थे. वहां बहुत लोग थे. वो एक सिनेमैटोग्राफर से फोन पर बात कर रहे थे जिनके साथ मैंने काम किया है. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उससे (सिनेमैटोग्राफर) से बात करना चाहती और फिर मुझे दूसरे कमरे में ले गए.’

एक्ट्रेस ने बताया कि रंजीत उन्हें बेडरूम में लेकर गए थे. उन्होंने कहा, ‘उस बेडरूम में अंधेरा था और वहां एक बालकनी थी. जब मैं फोन पर सिनेमैटोग्राफर से बात कर रही थी तो वो (रंजीत) मेरे बगल में खड़े थे. वो मेरी चूड़ियों से खेल रहे थे और मेरी स्किन को छू रहे थे. महिलाओं के अंदर सिक्स्थ सेंस होता है. मुझे असहज महसूस हो रहा था. लेकिन मैंने सोचा शायद ये मेरी ही सोच है. मैंने सोचा शायद मैं ज्यादा सोच रही हूं और वो बस मेरी चूड़ियां देखना चाहते हैं. मुझे उनके साथ अच्छा नहीं लग रहा था. कमरे में अंधेरा था. उन्हें समझ आ गया कि मैं रिएक्शन नहीं दे रही हूं और अपना हाथ नहीं हटा रही हूं, तो उन्होंने मेरे बालों और गर्दन के साथ खेलने की कोशिश की. तब मैं कमरे से बाहर आ गई. मैं शॉक नहीं थी. मुझे पता है इंडस्ट्री में कैसे काम होता है. यहां अच्छे और बुरे दोनों लोग हैं.’

डायरेक्टर रंजीत ने दिया जवाब
श्रीलेखा के इन आरोपों को रंजीत ने सिरे से खारिज कर दिया है. रंजीत ने कहा कि श्रीलेखा उनके पास फिल्म के ऑडिशन के लिए आई थीं. उन्होंने कहा, ‘फिल्ममेकर शंकर रामाकृष्णन और अन्य लोग उस फ्लैट में मौजूद थे. ये कथित वाकया वहां नहीं घटा. उनकी परफॉरमेंस हमें पसंद नहीं आई थी और ये बात उन्हें साफ कर दी गई थी. इस वक्त इस विवाद को उठाने उनकी साजिश है. अगर वो मेरे खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी तो उन्हें उसका वैसा ही जवाब मिलेगा.’

उठाए जाएंगे बड़े कदम
श्रीलेखा मित्रा के आरोपों पर केरल के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन का कहना है कि राज्य सरकार गलत काम करने वाले किसी भी इंसान का बचाव नहीं करेंगी. रंजीत के खिलाफ आरोप साबित हुए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि महज आरोपों के आधार पर ही केस दर्ज नहीं किया जा सकता है. वहीं, केरल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पी सतीदेवी ने कहा कि अगर आरोप साबित हो गया तो रंजीत को केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...