12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedशीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित, जेल या बेल पर...

शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित, जेल या बेल पर अब दो दिन बाद आएगा फैसला

Published on

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के मौत मामले में शीजान खान की जमानत याचिका पर शनिवार को वसई कोर्ट में सुनवाई हुई। 7 जनवरी को मुंबई की अदालत ने शीजान खान की जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की बहस को सुना। हालांकि ये बहस पूरी न हो सकी। इस चलते कोर्ट ने अगली तारीख 9 जनवरी तय की है अब दो दिन बाद इस मामले पर दोनों पक्षों की सुनवाई होगी और फिर कोर्ट का फैसला आएगा कि शीजान को जेल मिलेगी या बेल। वहीं दूसरी ओर 31 दिसंबर को शीजान की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने 14 दिन के लिए बढ़ा दी थी जो कि 13 जनवरी तक के लिए है। फिलहाल शीजान खान जेल में बंद हैं।

तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में शीजान खान की जमानत याचिका पर शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में सरकारी वकील ने शीजान की जमानत का विरोध किया। सरकारी वकील ने कोर्ट में एक बार फिर कहा कि शीजान खान जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह अपना बयान बदल रहे हैं। सुनवाई के दौरान दलील दी गई कि शीजान ने अपने कई वॉट्सऐप चैट डिलीट किए थे, जिसे हाल ही उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के फोन से वापस पा लिया गया है। इस मामल में अभी और जांच की जरूरत है।

शीजान के वकील बोले- वह निर्दोष हैं, हमें कानून पर पूरा भरोसा है
तुनिषा के को-स्‍टार और एक्‍स बॉयफ्रेंड शीजान पर एक्‍ट्रेस को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का आरोप है। शीजान को इससे पहले 31 जनवरी को वसई कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कोर्ट में शीजान के वकील ने कहा कि उनके मुवक्‍क‍िल निर्दोष हैं। शीजान और उनका परिवार पुलिस की अक्षमता के कारण पीड़ित हैं। वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, ‘हम यही कहना चाहते हैं कि सच्चाई और न्याय की जीत होगी। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मैं दोहराता हूं कि शीजान मोहम्मद खान निर्दोष हैं और पुलिस की अक्षमता के कारण वह और उनका परिवार पीड़ित है। उन्होंने गिरफ्तारी की शक्ति का दुरुपयोग किया है।’

पुलिस ने जब्‍त किया ‘सीक्रेट गर्लफ्रेंड’ का फोन
तुनिषा शर्मा मामले में ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने शीजान और उनकी ‘सीक्रेट गर्लफ्रेंड’ की चैट को वापस पा लिया है। ये चैट शीजान ने अपने मोबाइल फोन से डिलीट कर दिए थे। वलिव पुलिस ने बीते दिनों शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के फोन को जब्‍त किया था, ताकि डिलीट किए गए चैट्स को वापस पाया जा सके। यह भी पता चला कि शीजान कई और दूसरी लड़कियों से भी बात करते थे।

शीजान को मैसेज करती रही तुनिषा, पर नहीं मिला जवाब
न्‍यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल पर कई अहम चैट मिली हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि आरोपी ने ब्रेकअप के बाद तुनिषा से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। तुनिषा उसे बार-बार मैसेज करती थी, लेकिन आरोपी ने उसका जवाब न देकर टाल देता था।’

शीजान के परिवार ने ‘सीक्रेट गर्लफ्रेंड’ के दावे को किया खारिज
इससे पहले बीते 2 जनवरी को शीजान के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें शीजान की बहनों फलक और शफक के साथ उनकी मां कहकशां भी मौजूद थीं। शीजान के परिवार ने ऐसी किसी भी ‘सीक्रेट गर्लफ्रेंड’ से इनकार किया है। शीजान की बहन फलक ने कहा कि तुनिषा से उनके भाई का ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ था और इसके बाद भी दोनों के बीच दोस्‍ती का रिश्‍ता था।

24 दिसंबर को तुनिषा ने फांसी लगाकर की थी आत्‍महत्‍या
टीवी एक्‍ट्रेस तुनिषा शर्मा ने बीते साल 24 दिसंबर को ‘अली बाबा: दास्‍तान-ए-काबुल’ के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले के मुख्य आरोपी शीजान को एक्‍ट्रेस की मां वनीता शर्मा की शिकायत के बाद उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया था। शीजान को सात दिनों तक पहले पुलिस की कस्‍टडी में थे, जहां से उन्‍हें कोर्ट ने न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...