16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedहिना खान का नहीं हुआ ब्रेकअप, पब्लिसिटी के लिए रचा षड़यंत्र!

हिना खान का नहीं हुआ ब्रेकअप, पब्लिसिटी के लिए रचा षड़यंत्र!

Published on

वाह भई वाह! मान गए टीवी एक्ट्रेस हिना खान को. लगता है हिना सिंगर नेहा कक्कड़ से इंस्पायर हो गई हैं. तभी हिना खान ने अपने फैंस को गच्चा देना सीख लिया है. प्रमोशन की आड़ में कैसे फैंस के इमोशंस को ताक पर रखना है, हिना जान गई हैं. सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट में हिना ने ऐसा कुछ लिखा कि लोग ब्रेकअप के कयास लगाने लगे. पर नतीजा तो कुछ और ही निकला.

हिना का नहीं हुआ ब्रेकअप
हिना खान का बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है. हिना और रॉकी आज भी साथ हैं. हिना खान ने ये सब अपने नए प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया था. उनकी नई सीरीज आ रही है जिसका टीजर रिलीज हुआ है. सीरीज का नाम है षड़यंत्र, जिसमें कई राज बेनकाब होंगे, धोखे का सच सामने आएगा. टीजर को हिना खान के अलावा उनके बॉयफ्रेंड ने भी शेयर किया है. इस सीरीज में हिना झूठ और फरेब के जाल में फंसी हैं. आखिर इस षडयंत्र को किसने रचा है उसका खुलासा सीरीज में होगा.

हिना को किसने दिया धोखा?
इस मर्डर मिस्ट्री को प्रमोट करने के लिए हिना ने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था. सीरीज में हिना खान के साथ कुणाल रॉय कपूर, चंदन रॉय सान्याल नजर आएंगे. इस टीजर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए हिना ने लिखा है- धोखा ही एकमात्र सच है जो टिका रहता है. ये वही लाइन है जो हिना ने बीती रात इंस्टा स्टोरी पर लिखी थी. इसी पोस्ट को पढ़कर लोगों ने उनके और रॉकी के ब्रेकअप की अटकलें लगाई थीं.

हिना के फैंस ने ली चैन की सांस
दूसरे पोस्ट में हिना ने रिलेशनशिप पर लिखा था- जिसने आपको धोखा दिया उस पर कभी अंधा विश्वास करने के लिए खुद को माफ करना ना भूलें. कभी कभी एक अच्छा दिल बुरी चीजों को नहीं देखता है. हिना की ये पोस्ट देख फैंस परेशान हो गए थे और हिना के लिए चिंतित होने लगे. मगर अब हिना ने सस्पेंस रिवील कर दिया है. ब्रेकअप की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. हिना खान और रॉकी हैप्पी कपल हैं.हिना की ये सीरीज कब रिलीज होगी, इसकी अनाउंसमेंट अभी नहीं की गई है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...