10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'हिंदू समाज तुम जैसे अपराधियों को…' मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को...

‘हिंदू समाज तुम जैसे अपराधियों को…’ मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को दिया खुला चैलेंज, फिल्ममेकर को कहा ‘बीमार’

Published on

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अनंत महादेवन की फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर हो रही देरी पर निराशा जताई थी और ब्राह्मणों को लेकर एक भद्दा कमेंट किया था, जिस पर अब मनोज मुंतशिर ने 2 मिनट 11 सेकेंड का वीडियो बनाया है और फिल्म डायरेक्टर को बीमार बताया है। साथ ही 21 नाम देकर खुला चैलेंज दिया है कि अगर वह इसमें से कोई एक नाम चुनकर कमेंट में लिखेंगे और बताएंगे कि किस ब्राह्मण पर वह अपने शरीर का गंदा पानी डालना चाहेंगे तो वह फोट उनके घर भेज देंगे।

दरअसल, अनुराग कश्यर ने ‘फुले’ की रिलीज को लेकर सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाए थे। साथ ही देश में जातिवाद है या नहीं, इसे ब्राह्मणों को तय करने के लिए कहा था, जिस पर एक ने कमेंट किया था, ‘ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना तुम्हारी उनसे सुलगती उतना तुम्हारी सुलगाएंगे।’ इस पर फिल्ममेकर ने जवाब दिया था, ‘ब्राह्मण पे मैं मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?’ इसी पर विवाद गर्मा गया।

मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को दिया जवाब
अब मनोज मुंतशिर ने वीडियो शेयर कर कहा, ‘आमदनी कम हो तो खर्चों पर और जानकारी कम हो तो शब्दों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। अनुराग कश्यप, तुम्हारी तो आमदनी भी काम है और जानकारी भी इसलिए दोनों पर कंट्रोल करो। तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं है कि तुम ब्राह्मणों की इंचभर लेगेसी को दूषित कर पाओ। फिर भी तुमने ये इच्छा जाहिर कर ही दी है तो मैं कुछ तस्वीरें तुम्हारे घर भेजना चाहता हूं। तुम तय करो कि किस किस ब्राह्मण पर तुम्हें अपने शरीर का गंदा पानी फेंकना है।’

मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को गिनवाए 21 ब्राह्मणों के नाम
मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को 21 ब्राह्मणों के नाम गिनवाए, ‘आचार्य चाणक्य, चंद्रशेखर तिवारी आजाद, पेशवा बाजीराव, भगवान परशुराम, रामकृष्ण परमहंस, आदिगुरु शंकराचार्य, मंगल पांडे, अटल बिहारी बाजपेयी, तात्या टोपे, राज गुरु, रामधारी सिंह दिनकर, परमवीर कैप्टन मनोज पांडे, बाल गंगाधर तिलक, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, पंडित भीमसेन जोशी, संगीत सम्राट तानसेन, लता मंगेशकर, महारानी लक्ष्मीबाई, महाकवि कालिदास, गोस्वामी तुलसीदास…।’

मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को दिया खुला चैलेंज
मनोज मुंतशिर ने आगे कहा, ‘तुम्हारे जैसे हजारों नफरती शुरू होकर खत्म हो जाएंगे। लेकिन ब्राह्मणों की गौरवशाली परंपरा खत्म नहीं होगी। मैं एक ब्राह्मण, तुम्हें खुला चैलेंज देता हूं इस वीडियो के नीचे कमेंट करके मेरे गिनवाए हुए 21 नामों में से कोई एक नाम चुन करके बता दो, तस्वीर भेजना मेरी जिम्मेदारी है। और अगर गुर्दे में इतना दम नहीं है कि अपनी बोली हुई बातों पर अटल रह पाओ और एक नाम इस वीडियो के नीचे लिख पाओ, तो भाई साहब, एक बहुत बड़े आदमी ने कहा है, रहने के लिए दुनिया में कई अच्छी जगहें हैं, लेकिन सबसे अच्छा यही है कि औकात में रहो।’

अनुराग कश्यप को मनोज मुंतशिर ने कहा- बीमार और अपराधी
अनुराग कश्यप के कमेंट पर मनोज मुंतशिर आगे बोले, ‘ब्राह्मण भारतवर्ष का मस्तक है। और इस मस्तक पर चमकते हुए भगवा तिलक पर सिर्फ ब्राह्मणों को नहीं, चारों वर्णों को अभिमान हैं। तुम्हारी घिनौनी सोच को बड़ा हृदय दिखाते हुए, ब्राह्मण शायद क्षमा भी कर दें, हिंदू समाज तुम जैसे अपराधियों को, सनातन द्रोहियों को देश को तोड़ने और एकता को खंडित करने वाले वामपंथियों को, कभी क्षमा नहीं करेगा। तुम बीमार हो। ईश्वर तुम्हें ठीक करे। आरोग्य प्रदान करे। जरूरत पड़ी तो 108 ब्राह्मण तुम्हारी बीमार बुद्धि के लिए हवन करेंगे। और इलाज के लिए चंदा चाहिए तो हम ब्राह्मण दान लेना भी जानते हैं और दान देना भी जानते हैं। तुम्हारे इलाज का खर्चा भी हम उठाएंगे।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...