10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'हिंदू धर्म मजाक बनता…', रश्मि देसाई ने उर्वशी रौतेला को लगाई फटकार...

‘हिंदू धर्म मजाक बनता…’, रश्मि देसाई ने उर्वशी रौतेला को लगाई फटकार तो टीम ने कहा- कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए

Published on

उर्वशी रौतेला की रश्मि देसाई ने आलोचना की है। क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के एक किलोमीटर के दायरे में उनके नाम का एक मंदिर है। जहां पर सभी पूजा करने जाते हैं। इसके बाद वहां के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने जमकर फटकार लगाई थी। और मंदिर के बारे में गलत जानकारी फैलाने के बारे में खरीखोटी सुनाई थी। अब रश्मि देसाई ने भी एक्ट्रेस की निंदा की है और कहा कि हिंदू धर्म का मजाक बनाया जा रहा है।

रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला के दावे को गलत बताते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘ये दुखद है कि लोग इस तरह की बकवास के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं करते…। भारत में हिंदू धर्म का मजाक बनता जा रहा है। वैसे, जब वह अपना जवाब दोहरा रही थी तो वह राजनीतिक रूप से सही थीं। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जानबूझकर बेतुकी बातें करना… यह दुखद है, कृपया धर्म के नाम पर खेल न खेलें।’

उर्वशी रौतेला ने नाम का मंदिर होने का किया था जिक्र
उर्वशी रौतेला ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया था, ‘उत्तराखंड में मेरे नाम पर एक मंदिर है। बद्रीनाथ के एक किलोमीटर के दायरे में वह स्थित है और लोग वहां माथा टेकते हैं। ब्लेसिंग लेते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी एक एक वो है दमदमी माई करके भगवान। तो वहां पर भी लोगों ने मेरी फोटो पर माला चढ़ाई है लड़के-लड़कियों सबने। फूल चढ़ाया है। प्रसाद चढ़ाया है। सबकुछ किया है।’

उर्वशी रौतेला की टीम का बयान
उर्वशी रौतेला इन दिनों ‘जाट’ के आइटम नंबर के कारण चर्चा में हैं। उसी को लेकर वह प्रमोट कर रही हैं। उनके मंदिर वाले विवाद पर एक्ट्रेस की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा, ‘उर्वशी रौतेला ने बोला कि उत्तराखंड में मेरे नाम का मंदिर है ना कि उर्वशी रौतेला का मंदिर है। अब लोग ढंग से बातों को सुनते भी नहीं हैं। सिर्फ उर्वशी सुनकर या मंदिर सुनकर उन्होंने इस बात का अंदाजा लगा लिया लिया कि उर्वशी रौतेला की पूजा करते हैं। इस वीडियो को ढंग से सुनें और तब बोलें।’

उर्वशी रौतेला की टीम ने कानूनी कार्रवाई की बात कही
टीम ने आगे लिखा, ‘उर्वशी ने बोला हां, दिल्ली यूनिवर्सिटी में दमदमी माई बना करके उनकी पूजा की गई थी। उसका न्यूज आर्टिकल भी है। जिन लोगों ने उर्वशी रौतेला के बयान पर उलझन भरी बातें की हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह जरूरी है कि किसी भी इंसान के खिलाफ निराधार आरोप लगाने और उनके प्रति अपमानजनत टिप्पणियां करने से पहले तथ्यों को सही जांच लें। समाज में सभी को एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समता के साथ पेश आना चाहिए ताकि सभी के अधिकारों की सुरक्षा हो सके।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...