5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedकल हॉलिडे कैंसिल, शनिवार को भी कर सकेंगे ट्रेडिंग, छुट्टी के दिन...

कल हॉलिडे कैंसिल, शनिवार को भी कर सकेंगे ट्रेडिंग, छुट्टी के दिन शेयर मार्केट खुलने की वजह क्या?

Published on

नई दिल्ली:

शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, कल यानी शनिवार को भी शेयर बाजार में स्पेशल ट्रेडिंग होगी। शनिवार और रविवार को शेयर मार्केट बंद होता है। लेकिन इस वीकेंड ऐसा नहीं है। शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट का ट्रायल करने के लिए स्टॉक मार्केट खुला रहेगा। कल दोनों स्‍टॉक एक्‍सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर छोटे-छोटे सेशन में कारोबार होगा। मगर रविवार को शेयर बाजार बंद रहेगा।

प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई बड़े व्यवधान या अवरोध से निपटने की अपनी तैयारियों की जांच करने के लिए शनिवार को इक्विटी और शेयर वायदा और विकल्प खंड में विशेष कारोबारी सत्र आयोजित करेंगे। विशेष ‘लाइव’ कारोबारी सत्र में प्राथमिक साइट (पीआर) से ‘डिजास्टर रिकवरी’ (बाधाओं से निपटने की क्षमता) साइट पर कारोबार के बीच में बदलेगा। एक्सचेंजों ने कहा कि दो सत्र होंगे, जिनमें पहला पीआर से सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक, और दूसरा डीआर साइट से सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा। विशेष सत्र के दौरान, उपलब्ध वायदा एवं विकल्प उत्पादों समेत सभी प्रतिभूतियों का अधिकतम मूल्य दायरा पांच प्रतिशत होगा। पहले से ही दो प्रतिशत या उससे कम मूल्य दायरे में मौजूद प्रतिभूतियां संबंधित दायरे में उपलब्ध रहेंगी।

बीएसई और एनएसई ने अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा, ‘एक्सचेंज 20 जनवरी 2024 शनिवार को इक्विटी और इक्विटी वायदा एवं विकल्प खंड में प्राथमिक साइट (पीआर) से ‘डिजास्टर रिकवरी’ (डीआर) पर कारोबार के दौरान जाने के साथ एक विशेष ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित करेगा।’ जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा कि निवेशकों को यह जानकर अच्छा लगेगा कि शनिवार का कारोबार कई कारणों से अलग होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...