6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedईवी मार्केट में चीन को पछाड़कर कैसे धाक जमा सकता है भारत,...

ईवी मार्केट में चीन को पछाड़कर कैसे धाक जमा सकता है भारत, नितिन गडकरी ने बताई तरकीब

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री में वर्तमान उत्पादन से 10 गुना अधिक प्रॉडक्शन की क्षमता है लेकिन दुनिया में नंबर 1 ऑटो मार्केट बनने के लिए उसे ग्लोबल ईवी बाजार पर कब्जा करने की जरूरत है। Evexpo 2024 में गडकरी ने कहा कि ईवी की मांग आने वाले समय में बढ़ेगी और यह इंडस्ट्री के विस्तार के लिए उपयुक्त समय है। गडकरी ने कहा कि भारत अभी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग है लेकिन अगले पांच साल में ईवी के माध्यम से नंबर 1 पर पहुंच जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घरेलू ईवी कंपनियों को क्वालिटी से समझौता किए बिना चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने प्लांट्स का विस्तार करना चाहिए। नवंबर में ग्लोबल ईवी सेल में चीन की हिस्सेदारी करीब 70% थी जबकि भारत की हिस्सेदारी महज 1 फीसदी है। चीन की कंपनी बीवाईडी ने बिक्री के मामले में अक्टूबर में पहली बार टेस्ला को पीछे छोड़ दिया। चीन की बढ़ती ताकत को देखने हुए जापान की निसान, होंडा और मित्सुबिशी ने मर्जर का विकल्प तलाशना शुरू कर दिया।

लाइफसाइकिल कॉस्ट
गडकरी ने कहा कि सभी देश ग्रीन एनर्जी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इंडस्ट्री के पास वर्तमान में अनुकूल परिस्थितियां और क्षमताएं हैं। उन्हें ग्लोबल मार्केट पर कब्जा करने के लिए रिसर्च करके प्रौद्योगिकी विकसित करनी चाहिए। इस इंडस्ट्री का भविष्य अच्छा है। हमें इस क्षेत्र में चीन के साथ होड़ करनी है। इसके लिए हमें अच्छी तकनीक और क्वालिटी की आवश्यकता है। ई-वीकल इंडस्ट्री न केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर की मदद करेगा, बल्कि विकसित भारत 2047 मिशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गडकरी ने कहा कि सरकार मेक इन इंडिया बैटरी और ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि लीथियम-आयन बैटरी की मौजूदा लाइफसाइकिल लागत 115 डॉलर है लेकिन अगले 6 महीनों में यह घटकर 100 डॉलर से भी कम हो जाएगी। भारत में बैटरी का निर्माण महत्वपूर्ण है। टाटा, अडानी और मारुति जैसी कंपनियां पहले से ही बैटरी विकसित करने की प्रक्रिया में हैं। भारत में दुनिया के लीथियम भंडार का 6 प्रतिशत भी है। लीथियम-आयन बैटरी के अलावा उन्होंने कंपनियों को सोडियम-आयन और जिंक-आयन बैटरी पर शोध के लिए प्रोत्साहित किया। गडकरी ने कहा कि भारत में अभी 16,000 ईवी चार्जिंग सेंटर हैं और 2,800 पाइपलाइन में हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...