8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedरामानंद सागर की रामायण से कितनी अलग होगी उनके बेटे प्रेम सागर...

रामानंद सागर की रामायण से कितनी अलग होगी उनके बेटे प्रेम सागर की रामायण? दी जानकारी…

Published on

रामानंद सागर की रामायण के बाद टेलीविजन जगत में कई सारे मेकर्स ने अपने तरीके से रामायण को स्क्रीन पर प्रस्तुत किया है. इन दिनों पूरा देश राम की भक्ति में डूबा हुआ है. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम तरह की तैयारी चल रही है. कोई भगवान को समर्पित गाना तैयार कर रहे हैं, तो कोई रामायण की कहानी को अपने स्क्रिप्ट में उतार रहे हैं. ऐसे में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने भी एक नए रामायण की घोषणा की है. वो जल्द ही दूरदर्शन पर अपने रामायण को प्रस्तुत करेंगे.

इतने सालों बाद रामायण लाने की क्यों सोची?
सवाल ही नहीं उठता है कि मैं पापाजी (रामानंद सागर) की रामायण के स्टैंडर्ड से अपने इस प्रोजेक्ट की तुलना करूं. मेरे जेहन में कभी वो बात रही ही नहीं और न ही कभी आएगी. इतने सालों के बाद रामायण लेकर आने का बस एक ही प्योर मकसद है कि मैं इस रामायण में कुछ ऐसी चीजें जोड़ने जा रहा हूं, जिसे आजतक दर्शकों ने देखी नहीं होगी. जैसे नल-नील के पत्थर क्यों तैरा करते थे? सूर्पनखा ने आखिर क्यों रावण को बदले के लिए उकसाया? राम की कुंडली क्या थी? वो किस नक्षत्र में पैदा हुए थे? उनपर शनी की महादशा कैसे आई थी? यहां हमारा हीरो काकभिषुंडी होगा. सबको पता है कि वो राम के सबसे बड़े भक्त थे. वो काल से बाहर हैं. उन्होंने 14 बार राम को जन्म लेते देखा है. राम ने केवल काक भिषुंडी को विराट रूप दिखाया था. इन सभी पहलूओं को हमने अपने इस नए रामायण में जोड़ा है.

चार साल लगे प्रोजेक्ट में, दूरदर्शन में होगी रिलीज
प्रेम सागर अपने इस मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहते हैं, मैं इस बात से पूरी तरह रेडी हूं कि हमारे प्रोजेक्ट की तुलना न चाहते हुए भी पापाजी के रामायण से होगी. इसलिए मैंने बहुत ही कोताही बरती है. हम कहीं से भी कोई कोताही नहीं बरतना चाहते थे. हमने इस प्रोजेक्ट को तैयार करते में लगभग चार साल लगा दिए थे. इन चार सालों में राइटिंग, रेकी, गानें, लिरिक्स, कास्टिंग हर चीजें शामिल हैं. कास्टिंग भी हो चुकी है, लेकिन अभी हम एक्टर्स के नाम रिवील नहीं कर सकते हैं. ये सभी नए होंगे, हम पहले दिन से ही इस बात को लेकर फोकस थे कि फ्रेश चेहरे को ही तवज्जो देनी है. यह रामायण दूरदर्शन में ही रिलीज होगी. वहां से सब अप्रूव हो चुका है, बस एक फाइनल लेटर का इंतजार है. जैसे वहां से ऑफिसियल सिग्नल मिलता है, हम शूटिंग शुरू कर देंगे. हम अपने फार्म में इसकी शूटिंग करेंगे. वहां अयोध्या बनाएंगे.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...