5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकॉमेडी शो के लिए कितनी फीस ले रहे कपिल, हैरान कर देगी...

कॉमेडी शो के लिए कितनी फीस ले रहे कपिल, हैरान कर देगी चंदू की कमाई

Published on

बस 8 दिनों का और इंतजार… फिर आपके फेवरेट कप्पू शर्मा स्क्रीन पर कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे. शॉर्ट ब्रेक के बाद कपिल शर्मा 10 सितंबर को अपना सुपरहिट कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं. शो के कई प्रोमो सामने आए हैं, जो दर्शकों को हंसी का फुलऑन डोज दे रहे हैं. कपिल के परिवार में 5 नए लोग भी जुड़े हैं. इसका मतलब कॉमेडी शो की रौनक दोगुनी होने वाली है.

कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा कपिल शर्मा शो टीआरपी में हिट रहता है. शो की सफलता के पीछे स्टारकास्ट की मेहनत और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग है. इतने टैलेंटेड शो के सितारों की फीस कितनी है, ये जानने की दिलचस्पी आपमें भी होगी. तो देर किस बात की है, शो टेलीकास्ट हो इससे पहले द कपिल शर्मा शो सीजन 4 के स्टार्स की फीस के बारे में बताते हैं. ये भी जानना मजेदार रहेगा कि कपिल शर्मा के बाद उनके शो का हाईएस्ट पेड सेलेब कौन है.

कपिल शर्मा
द कपिल शर्मा शो की आन बान और शान हैं कॉमेडियन कपिल शर्मा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल सीजन 2 में 30-35 लाख का अमाउंट घर लेकर गए थे. अब रिपोर्ट्स हैं कपिल इस सीजन में एक एपिसोड की फीस 50 लाख चार्ज कर रहे हैं.

अर्चना पूरन सिंह
शो की परमानेंट गेस्ट अर्चना पूरन सिंह के बिना ये शो अधूरा है. अर्चना से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ये शो करते थे. रिपोर्ट्स हैं अर्चना को 1 एपिसोड की 10 लाख फीस दी जा रही है.

चंदन प्रभाकर
कपिल शर्मा शो में कॉमेडियन के दोस्त चंदन प्रभाकर चंदू चायवाले का रोल करते हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग तगड़ी है. खबरें हैं चंदन को एक एपिसोड के 7 लाख मिलते हैं.

सुमोना चक्रवर्ती
कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती एक एपिसोड के 6-7 लाख चार्ज करती हैं. कॉमेडी शो में कपिल शर्मा और सुमोना की क्यूट नोकझोंक फैंस का दिल जीतती है.

कीकू शारदा
कॉमेडियन कीकू शारदा एक एपिसोड के 5-6 लाख चार्ज करते हैं. कीकू शारदा सीजन 4 में गुड़िया का रोल कर रहे हैं. शो में कीकू का डांस और पुअर जोक्स सुन फैंस लोटपोट हो जाते हैं.

इस बार शो में कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे. वहीं 5 चेहरों को इंट्रोड्यूस किया गया है. इनमें सिद्धार्थ सागर, सृष्टि रोड़े, गौरव दुबे, इश्तियाक खान, श्रीकांत जी मस्की का नाम शामिल हैं. इन नए स्टार्स की फीस से जुड़ी डिटेल अभी सामने नहीं आई है. जैसे ही इनकी फीस पर अपडेट आता है, हम आपको जरूर बताएंगे.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...