14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान से व्यापार बंद में भारत का कितना नुकसान? 'तीसरे देश' के...

पाकिस्तान से व्यापार बंद में भारत का कितना नुकसान? ‘तीसरे देश’ के जरिए होने वाले ट्रेड पर क्या पड़ेगा असर

Published on

नई दिल्ली

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच दूरियां काफी आ गई हैं। अब दोनों देशों के बीच व्यापार पूरी तरह बंद हो गया है। भारत पाकिस्तान को निर्यात ज्यादा करता है, जब आयात काफी कम है। ऐसे में वे भारतीय ट्रेडर जो पाकिस्तान को अपना सामान बेचते हैं, उन्हें काफी नुकसान होगा। इस नुकसान से बचने के लिए उन्हें इतने माल को किसी और देश में खपाना होगा।

वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से लेकर जनवरी तक भारत ने पाकिस्तान को करीब 448 मिलियन डॉलर का निर्यात किया। वहीं इस दौरान पाकिस्तान से आयात मात्र 0.42 मिलियन डॉलर रहा। वहीं एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने पाकिस्तान को 1180 मिलियन डॉलर का निर्यात किया था। दोनों देशों के बीच व्यापार बंद होने से भारतीय व्यापारियों को भी काफी नुकसान होगा।

किन-किन चीजों का आयात-निर्यात?
भारत और पाकिस्तान के बीच काफी चीजों का आयात-निर्यात होता है। भारत पाकिस्तान से ड्राई फ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल, सीमेंट, सेंधा नमक, पत्थर, चूना, मुल्तानी मिट्टी, चश्मों का ऑप्टिकल्स, कॉटन, स्टील, कार्बनिक केमिकल्स, चमड़े का सामान आदि मंगाता है। वहीं पाकिस्तान को जैविक और अजैविक केमिकल, दवाइयां, कृषि उत्पाद, कपास और सूती धागा, चीनी, मिठाइयां आदि एक्सपोर्ट की जाती हैं।

कितना होगा नुकसान?
वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने पाकिस्तान को 1180 मिलियन डॉलर का निर्यात किया था। ऐसे में इतनी रकम का सीधा नुकसान होगा। इसके अलावा भारतीय कंपनियां दूसरे देशों के जरिए भी पाकिस्तान को अपना सामान भेजती हैं। यह एक तरह से पर्दे के पीछे का व्यापार है। यह व्यापार करीब 10 अरब डॉलर का है। अल जजीरा ने हाल ही में एक रिपोर्ट में इसके बारे में बताया था।

GTRI के अनुसार, भारत-पाक में अनौपचारिक व्यापार दुबई, कोलंबो और सिंगापुर की बंदरगाहों से होता है। GTRI के फाउंडर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय सामान दुबई, सिंगापुर और कोलंबो भेजा जाता है। फिर इन सामानों को ड्यूटी-फ्री गोदामों में रखा जाता है। इसके बाद दस्तावेजों और लेबल बदलकर ये सामान नए लेबल के साथ पाकिस्तान को भेजा जाता है। इस तरह कारोबारी व्यापार प्रतिबंधों से बचकर ज्यादा मुनाफा कमाते हैं।

क्या लेबल बदलने वाला कारोबार रुकेगा?
सवाल है कि लेबल बदलकर पाकिस्तान के साथ होने वाला कारोबार भी बैन होगा? हालांकि भारत सरकार ने संकेत दिए हैं कि पाकिस्तान के साथ हर तरह का व्यापार बंद किया जाएगा। पाकिस्तान ने भी ऐसा ही कहा है। पाकिस्तान ने भारत के साथ तीसरे देशों के जरिए होने वाले व्यापार पर रोक का ऐलान किया है। दोनों देशों के इस रुख के बावजूद इसे रोकना बेहद मुश्किल है। इसकी वजह ये है कि तीसरे देशों में सामानों का रूट तय करना और लेबल बदलना निजी कंपनियां करती हैं। यह काम सरकारी चैनलों के जरिए नहीं होता है। अगर यह व्यापार बंद होता है तो भारतीय कंपनियों को बड़ा नुकसान होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...