13 C
London
Saturday, June 6, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी का समूह कितना देता है टैक्‍स? ये आंकड़े बता रहे...

गौतम अडानी का समूह कितना देता है टैक्‍स? ये आंकड़े बता रहे हैं इकनॉमी में रोल

Published on

नई दिल्‍ली:

अडानी समूह ने वित्त वर्ष 2023-24 में 58,104 करोड़ रुपये का टैक्‍स चुकाया है। यह इसके पिछले वित्त वर्ष की तुलना में ज्‍यादा है। वित्त वर्ष 2022-23 में समूह ने 46,610 करोड़ रुपये का टैक्‍स जमा किया था। इस जानकारी को रविवार को सार्वजनिक किया गया। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं। जैसे, प्रत्यक्ष कर, अप्रत्यक्ष कर और कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का योगदान। समूह ने अपनी टैक्‍स ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट भी जारी की है। यह रिपोर्ट वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) के लिए है। समूह का कहना है कि वह भारत के सबसे बड़े करदाताओं में से एक है।

टैक्‍स कॉन्ट्रिब्‍यूशन में बड़ा उछाल
अडानी समूह ने बताया कि उसने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में ज्‍यादा टैक्‍स चुकाया है। वित्‍त वर्ष 2022-23 में 46,610 करोड़ रुपये टैक्‍स चुकाया गया था। 2023-24 में यह आंकड़ा बढ़कर 58,104 करोड़ रुपये हो गया है। यह लगभग 25% की बढ़ोतरी है। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं। जैसे, अंतरराष्ट्रीय कर, शुल्क, अडानी पोर्टफोलियो कंपनियों की ओर से चुकाया गया टैक्‍स, अन्य हितधारकों की ओर से जमा किया गया अप्रत्यक्ष कर और कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का योगदान। ग्रुप ने यह भी बताया कि वह पूरी पारदर्शिता के साथ काम करता है। इसलिए उसने अपनी कर पारदर्शिता रिपोर्ट भी जारी की है। यह रिपोर्ट वित्त वर्ष 2023-24 के लिए है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में अडानी समूह का कुल टैक्‍स कॉन्ट्रिब्‍यूशन 58,104.4 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के 46,610.2 करोड़ रुपये से काफी ज्‍यादा है।

सात ल‍िस्‍टेड कंपन‍ियों पर आधार‍ित हैं आंकड़े
यह रिपोर्ट सात सूचीबद्ध कंपनियों की ओर से प्रकाशित स्वतंत्र रिपोर्ट पर आधारित है। ये कंपनियां हैं- अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस और अंबुजा सीमेंट्स। इसके अलावा, तीन अन्य सूचीबद्ध कंपनियों – एनडीटीवी, एसीसी और सांघी इंडस्ट्रीज – की ओर से चुकाया गया टैक्‍स भी इस आंकड़े में शामिल है। ये तीनों कंपनियां भी अडानी समूह का हिस्सा हैं।

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने इस बारे में अपनी राय भी दी। उन्होंने कहा, ‘भारत के राजकोष में हम खुद को सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक मानते हैं कि हमारी जिम्‍मेदारी अनुपालन से कहीं बढ़कर है। यह ईमानदारी और जवाबदेही के साथ काम करने के बारे में भी है। हमारे देश के वित्त में हमारा हर एक रुपया पारदर्शिता और सुशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इन रिपोर्ट को स्वेच्छा से जनता के साथ साझा करके हमारा उद्देश्य हितधारकों का भरोसा बढ़ाना और जिम्मेदार कॉरपोरेट आचरण के लिए नए मानक स्थापित करना है।’ इससे पता चलता है कि अडानी समूह न केवल अपना टैक्‍स चुकाने में, बल्कि पारदर्शिता बनाए रखने में भी विश्वास रखता है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...