9.1 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedदूसरे देशों से आने वाली शराब पर कितना लगता है टैक्स? अमेरिका...

दूसरे देशों से आने वाली शराब पर कितना लगता है टैक्स? अमेरिका की बॉर्बन व्हिस्की को मिली है खास छूट

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका इस समय टैरिफ को लेकर काफी आक्रामक है। टैरिफ के मामले में अमेरिका भारत को लगातार घेर रहा है। शराब के मामले में भी अमेरिका ने भारत पर निशाना साधा है। अमेरिका ने हाल ही में कहा था कि भारत ने अमेरिकी शराब पर 150% और कृषि उत्पादों पर 100% टैरिफ लगाया है। हालांकि भारत अमेरिका व्हिस्की बॉर्बन पर इस टैक्स को 150 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी कर चुका है। इस टैक्स में कटौती इसी महीने की गई है।

हालांकि बात अगर दूसरे देश के आने वाली शराब की करें तो भारत उन पर 150 फीसदी टैक्स लगाता है। भारत में विदेशी शराब मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप, यूके और यूएई से आती है। अभी सरकार अमेरिका को छोड़ सभी देशों की शराब पर 150 फीसदी टैरिफ लगा रही है। सबसे ज्यादा शराब यूके से आती है। इसके बाद अमेरिका का नंबर आता है। यूएई से ब्लेंडेड व्हिस्की इंपोर्ट की जाती है।

देना होता है अतिरिक्त टैक्स
ऐसा नहीं है कि विदेशी शराब पर सिर्फ 150 फीसदी टैक्स ही लगता है। इस 150 फीसदी टैक्स बेसिक कस्टम्स ड्यूटी होती है। इसके अलावा 4 फीसदी अतिरिक्त कस्टम ड्यूटी भी लगती है। यह सिर्फ शराब पर है। बियर पर टैक्स 100 फीसदी होता है। इसके अलावा बियर पर 3 फीसदी एजुकेशन सेस भी चुकाना पड़ता है।

कितने की इंपोर्ट हुई शराब?
साल 2023 में भारत में यूके से सबसे ज्यादा शराब आई। इस साल यूके के करीब 374 मिलियन डॉलर की शराब भारत आई। इसके बाद अमेरिका रहा। अमेरिका से 163 मिलियन डॉलर की शराब आयात की गई। इस लिस्ट में सिंगापुर भी टॉप लिस्ट पर है। सिंगापुर से 58 मिलियन डॉलर की शराब इंपोर्ट की गई। वहीं यूएई से 47 मिलियन डॉलर की शराब भारत ने इंपोर्ट की।

क्या है बॉर्बन व्हिस्की?
भारत ने अमेरिका से इंपोर्ट होने वाली बॉर्बन व्हिस्की पर छूट दी है। इस पर लगने वाले टैक्स को 150 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी कर दिया है।बॉर्बन व्हिस्की अमेरिका में तैयार होने वाली व्हिस्की का ही एक प्रकार है। यह ठीक इसी प्रकार है जैसे स्कॉच, सिंगल माल्ट आदि होती हैं। कई अमेरिकी ब्रांड बॉर्बन व्हिस्की ही बेचते हैं। भारत में बिकने वाले अमेरिकी ब्रांड में Jim Beam और Jack Daniel’s प्रमुख हैं। चूंकि भारत ने अमेरिका से आने वाली इन शराब पर टैक्स कम कर दिया है, ऐसे में इनकी कीमत में भी कमी आएगी।

ये विदेशी ब्रांड हैं काफी फेमस
भारत में कई तरह के विदेशी ब्रांड काफी फेमस हैं। इनमें स्कॉटलैंड की Johnnie Walker व्हिस्की, रूस की Smirnoff वोदका, फ्रांस की Hennessy व्हिस्की, पुर्तो रिको की Bacardi रम, स्वीडन की Absolut वोदका आदि ब्रांड शामिल हैं। इनके अलावा Chivas Regal, The Glenlivet, Ballantine’s आदि ब्रांड काफी फेमस हैं।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...