7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedआखिरी पल में कैसी थी मलखान की कंडीशन? आसिफ बोले- आंखों से...

आखिरी पल में कैसी थी मलखान की कंडीशन? आसिफ बोले- आंखों से निकला खून…

Published on

‘भाबी जी घर पर है’ फेम दीपेश भान उर्फ मलखान का शनिवार सुबह निधन हो गया. क्रिकेट खेलते हुए एक्टर ने दम तोड़ा. भान, 43 साल के थे. शो में वह मलखान का किरदार निभाते थे. इसी किरदार को निभाकर उन्होंने दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी. कहा जा रहा है कि दीपेश भान का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ. हालांकि, अभी तक इसपर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. भान, कुछ ही दिनों में शो में कॉमेडी सीरीज शूट करने वाले थे. मेकर्स ने कुछ नया प्लान बनाया था, लेकिन शायद समय को कुछ और ही मंजूर था. दीपेश भान के को-स्टार आसिफ शेख ने बताया कि दिवंगत एक्टर सुबह 7 बजे जिम गए थे. वहां से लौटते हुए वह बिल्डिंग के कम्पाउंड में क्रिकेट खेलने लगे थे.

आसिफ ने जताया दुख
आसिफ शेख ने कहा कि दीपेश ने एक ओवर खेला. बॉल उठाने के लिए झुके. उठे. हल्का लड़खड़ाए और गिर गए. उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. भान को पास ही के अस्पताल लेकर जाया गया जो घर से केवल पांच मिनट की ही दूरी पर था, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आसिफ शेख ने कहा कि भान की आंखों से खून निकल रहा था. यह ब्रेन हेमरेज के होने की ओर एक इशारा भी हो सकता है. डॉक्टर्स ने कहा कि यह ब्रेन हेमरेज है. सुबह में उन्होंने कुछ खाया नहीं था. क्रिकेट खेलते हुए भागा होगा और ब्लड प्रेशर शूटअप हो गया होगा. वह गिर गया. 40 की उम्र के बाद उन्हें खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए था और थोड़ा स्लो जाना चाहिए था.

इस समय ‘भाबी जी घर पर है’ की पूरी स्टार कास्ट दीपेश भान के घर पर है. एक्टर का अंतिम संस्कार शाम में होगा. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है. आसिफ शेख को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि दीपेश भान अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. भान को ब्लड प्रेशर की दिक्कतें थीं. हालांकि, कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपना चेकअप कराया था. सबकुछ ठीक आया था.

आसिफ शेख ने कहा कि भान काफी हाइपर एक्टिव लड़का था. सेट पर वह हमेशा ही रील्स बनाता रहता था. मैं नहीं जानता कि अब काम कैसे करेंगे. हम सभी के लिए यह काफी मुश्किल घड़ी है. भान की पत्नी है, जिनसे उन्होंने तीन साल पहले ही शादी रचाई थी. इनका एक बेटा भी है जो डेढ़ साल का है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...