9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअब पाकिस्तान अपनी प्याज कैसे बेचेगा? भारत ने 20% निर्यात शुल्‍क हटाया,...

अब पाकिस्तान अपनी प्याज कैसे बेचेगा? भारत ने 20% निर्यात शुल्‍क हटाया, किसानों को भी होगा फायदा

Published on

नई दिल्ली:

सरकार ने प्याज पर लगा 20 फीसदी निर्यात शुल्क हटा दिया है। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह एक अप्रैल से लागू होगा। इस शुल्क के हटने के बाद किसान अब प्याज को विदेशों में बेच सकेंगे। प्‍याज के बंपर उत्पादन के बाद सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगे टैक्स को हटाया है। भारत की प्याज विदेश में बिकने से पाकिस्तान की प्याज पर असर पड़ेगा। सरकार के इस निर्णय के बाद पाकिस्तान को अपनी प्याज बेचने में मुश्किल हो सकती है। वहीं दूसरी ओर देश में प्याज की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

प्याज पर लगे निर्यात शुल्क के कारण किसानों को प्याज विदेश में बेचने में परेशानी हो रही थी। उन्हें विदेश में प्याज बेचने में फायदा नहीं हो पा रहा था। वहीं प्याज का बंपर उत्पादन होने के कारण देश में भी इसकी उचित कीमत नहीं मिल रही थी। इससे किसानों को नुकसान हो रहा था। चूंकि अब प्याज के निर्यात पर टैक्स हट गया है तो किसान प्याज को विदेशों में आसानी से बेच सकेंगे।

क्या कहा सरकार ने?
वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के सुझाव के बाद यह फैसला लिया गया। सरकारी घोषणा में यह बात बताई गई है। उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार, सरकार किसानों को सही दाम दिलवाना चाहती है। साथ ही प्याज की कीमतें आम लोगों के लिए भी सही बनी रहें, यह भी सरकार का लक्ष्य है। मंत्रालय ने कहा कि अभी प्याज की कीमतें मंडियों और दुकानों में कम हो रही हैं। क्योंकि रबी की फसल आने वाली है।

अब पाकिस्तान की उड़ेगी नींद
प्याज के निर्यात पर टैक्स लगा होने के कारण दूसरे देश भारत से प्याज नहीं खरीद रहे थे। इस कारण पाकिस्तान, मिस्र, ईरान आदि देश सस्ती दर पर प्याज का निर्यात कर रहे हैं। इससे भारत को नुकसान हो रहा है, क्योंकि भारत से कोई देश प्याज नहीं खरीद रहा था।चूंकि अब भारत सरकार ने प्याज से निर्यात टैक्स दिया है। ऐसे में अब दूसरे देश भी सस्ती दर पर भारत से प्याज खरीद सकेंगे। इसके चलते पाकिस्तान को अपनी प्याज बेचना मुश्किल होगा।

किस दर पर बिक रही प्याज?
जानकारों के मुताबिक भारत से एक्सपोर्ट होने वाले प्‍याज का भाव 350 डॉलर प्रति टन हैं, जबकि पाकिस्तान 280 डॉलर पर प्याज एक्‍सपोर्ट कर रहा है। निर्यात टैक्स होने से प्याज महंगा है। ऐसे में दूसरे देश भारत से प्याज खरीदने में कतरा रहे हैं। इससे किसानों के साथ प्याज एक्सपोर्ट करने वाले कारोबारियों को भी बड़ा नुकसान हो रहा है।

पहले 40% थी एक्सपोर्ट ड्यूटी
पिछले साल प्याज पर सरकार ने 40 फीसदी निर्यात टैक्स यानी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी। इसका कारण देश में प्याज की कमी न होने देना था। बाद में जब देश में प्याज की बंपर फसल हुई तो सितंबर 2024 में इसे घटाकर 20 फीसदी कर दिया था। तब से प्याज पर 20 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगी हुई थी।

देश में महंगी हो सकती है प्याज
प्याज से एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म होने के बाद देश में प्याज की कीमत में तेजी आ सकती है। दरअसल, अब किसान और व्यापारी ज्यादा से ज्यादा प्याज को दूसरे देशों में बेचेंगे। ऐसे में देश में प्याज की कमी हो सकती है। वहीं अच्छी क्वॉलिटी की प्याज में भी कमी देखी जा सकती है। इस कारण लोगों को प्याज खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...