7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedलाल सिंह चड्ढा को ऋतिक ने किया सपोर्ट, फैंस से कहा- फिल्म...

लाल सिंह चड्ढा को ऋतिक ने किया सपोर्ट, फैंस से कहा- फिल्म देखो, हुए ट्रोल

Published on

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा विवादों के बीच रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों के मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं. हालांकि, सेलेब्स को आमिर-करीना की फिल्म काफी पसंद आ रही है. अब ऋतिक रोशन ने लाल सिंह चड्ढा देखने के बाद फिल्म पर अपनी राय दी है. लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. आइए जानते हैं क्यों?

क्यों ट्रोल हो रहे ऋतिक?
ऋतिक रोशन ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखने के बाद ट्विटर पर फिल्म की जमकर तारीफ की. लेकिन आमिर खान के हेटर्स को ऋतिक का लाल सिंह चड्ढा की तारीफ करना पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ऋतिक को वॉर्निंग दी कि वो ये न करें वरना वो उनकी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा के लिए तैयार रहें.

ऋतिक रोशन ने क्या लिखा?
ऋतिक रोशन ने ट्वीट में लिखा- लाल सिंह चड्ढा अभी-अभी देखी. मैंने इस फिल्म को महसूस किया. प्लस और माइनस को साइड कर दीजिए, ये एक शानदार फिल्म है. इस जेम को मिस न करें. जाओ…जाओ..अभी देखो. ये ब्यूटीफुल है. जस्ट ब्यूटीफुल.

क्या कह रहे ट्रोल्स?
ऋतिक रोशन के इस ट्वीट पर अब तक 82 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. आमिर खान के फैंस ऋतिक रोशन के लाल सिंह चड्ढा प्रमोट करने पर खुश हो रहे हैं, जबिक कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने ऋतिक को लाल सिंह चड्ढा की तारीफ करने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. कुछ ट्रोल्स का कहना है ऋतिक ने पैसे लेकर ये ट्वीट किया है. एक यूजर ने लिखा- सर इस फिल्म के बारे में ये बातें मत फैलाओ वरना जनता भी विक्रम वेधा का बायकॉट कर देगी. इसे डिलीट कर दो.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...