8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorized'मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है...', VI को लेकर अरबपति...

‘मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है…’, VI को लेकर अरबपति सुनील मित्तल ने क्यों कहा ऐसा?

Published on

नई दिल्ली,

टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल के सीईओ सुनील मित्तल ने वोडाफोन-आइडिया के भविष्य को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने दावोस में कंपनी की वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर की और कहा कि वोडाफोन-आइडिया को बड़ी रकम की तत्काल जरूरत है, लेकिन इसकी व्यवस्था ना हो पाने के चलते कंपनी अपना अस्तित्व खो रही है.

खेल में बने रहने को इतनी रकम की जरूरत
स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के 54वें संस्करण की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे भारती एंटरप्राइजेज के चेयरपर्सन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि बड़े नकदी संकट से जूझ रही वोडाफोन-आइडिया को धैर्यवान इन्वेस्टर की बेहद जरूरत है. भारतीय अरबपति बिजनेसमैन ने आगे कहा कि टेलीकॉम कंपनी को खेल में बने रहने के लिए करीब 9 अरब डॉलर की पूंजी की जरूरत होगी, लेकिन दुर्भाग्य से, पिछले दो या तीन वर्षों से ऐसा नहीं हो सका है.

केंद्र की मदद के बावजूद पिछड़ी कंपनी
Sunil Mittal ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि टेलीकॉम ऑपरेटर Vodafone-Idea को केंद्र सरकार का समर्थन प्राप्त था, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार पिछड़ रहा था. उन्होंने कंपनी की वर्तमान स्थिति और उसके भविष्य पर चिंता व्यक्त करते हुए आगे कहा, ‘मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि अब उनका अस्तित्व नहीं है. मित्तल के मुताबिक, फिलहाल तीन निजी और एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत के लिए आदर्श स्थान हैं, बीएसएनएल (BSNL) अब टेलीकॉम सेक्टर में कुछ महत्वपूर्ण जगह बना रहा है.

अमेरिका के DFC से भी हाथ लगी मायूसी
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन-आइडिया 5G नेटवर्क के लिए OpenRAN और संबंधित टेक्नोलॉजीज की तैनाती के लिए अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (DFC) से धन प्राप्त करने में विफल रहा रही है. गौरतलब है कि डीएफसी अमेरिकी सरकार की विकास वित्त संस्था है, जो कि कई सेक्टर्स में इन्वेस्टमेंट करती है. हालांकि, कथित तौप पर टेलीकॉम कंपनी ओपन-आरएएन औक टेक वित्तपोषण के लिए डीएफसी के साथ बातचीत कर रही थी. Voda-Idea में केंद्र 33.1 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है.

देश के अमीरों में शामिल हैं सुनील मित्तल
टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल देश के सबसे अमीर (India’s Richest) लोगों की लिस्ट में शामिल हैं. फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स (Forbe’s Billionaires Index) के मुताबिक, सुनील मित्तल की नेटवर्थ 8.6 अरब डॉलर है. उनकी कंपनी एयरटेल देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में छठे स्थान पर है. बीते सप्ताह Airtel MCap में 16,452.93 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था और ये बढ़कर 6,05,299.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...