16.7 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'डरा हुआ हूं, भाग नहीं रहा...' विवाद के बीच रणवीर इलाहाबादिया ने...

‘डरा हुआ हूं, भाग नहीं रहा…’ विवाद के बीच रणवीर इलाहाबादिया ने शेयर की पोस्ट, मिल रही जान से मारने की धमकी

Published on

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स और उनकी सेक्स लाइफ को लेकर जोक करने के चलते यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया बड़ी मुश्किलों में फंसे हुए हैं. रणवीर के जोक की वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनकी आलोचना और ट्रोलिंग शुरू हो गई. ये मामला बढ़ते-बढ़ते इंटरनेट से निकलकर संसद तक पहुंच गया. जनता के साथ-साथ नेताओं, सेलेब्स और हिंदू संगठनों ने भी रणवीर की आलोचना की. इतना ही नहीं, उनके नाम भारत के अलग-अलग राज्यों में FIR भी दर्ज हुई.

रणवीर इलाहाबादिया पर दर्ज हुए केस में मुंबई पुलिस जांच कर रही है. रणवीर के साथ-साथ कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा समेत ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की टीम पर भी केस हुआ है. सभी को एक-एक कर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में बुलाकर पूछताछ की जा रही है. 14 फरवरी, शुक्रवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया था कि अभी तक रणवीर इलाहबादिया ने अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करवाई है. उनसे कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पा रहा है. यूट्यूबर के मुंबई स्थित घर पर ताला लटका हुआ है. यूट्यूबर का फोन स्विच ऑफ आ रहा है. यहां तक कि उनके वकील से भी बात नहीं हो पा रही है.

रणवीर इलाहाबादिया ने शेयर की पोस्ट
रणवीर के गायब होने की बात भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. ऐसे में अब यूट्यूबर ने खुद सामने आकर कहा है कि वो भाग नहीं रहे. रणवीर इलाहाबादिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरी टीम और मैं पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं. मैं प्रोसेस को फॉलो करूंगा और अभी एजेंसी के लिए उपलब्ध रहूंगा. पेरेंट्स को लेकर मेरी बात इनसेंसीटिव और नामुनासिब थी. ये मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं बेहतर बनूं और मुझे सही में खेद है.’

यूट्यूबर ने आगे बताया कि कैसे लोग उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं, जिसके चलते वो डरे हुए हैं. रणवीर ने आगे लिखा, ‘मैं लोगों से जान से मारने की धमकियां आते देख रहा हूं, जहां वो कह रहे हैं कि वो मुझे मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. लोग मरीज बनने का नाटक करके मेरी मां की क्लीनिक में घुस आए थे. मैं डरा हुआ हूं और मुझे नहीं पता कि क्या करना चाहिए. लेकिन मैं भाग नहीं रहा हूं. मुझे पुलिस और भारत की न्याय प्रणाली में पूरा भरोसा है.’

बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में शिरकत की थी. यहां एक कंटेस्टेंट की टांग खींचते हुए उन्होंने पेरेंट्स की सेक्स लाइफ को लेकर एक भद्दा सवाल पूछा था. इस सवाल से बड़ा विवाद शुरू हुआ जो कानूनी पचड़े में बदल गया. अपनी बात के लिए रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया पर पहले ही माफी भी मांग चुके हैं. वहीं कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए हैं. उन्होंने वादा किया है कि वो जांच में सहयोग करेंगे.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...