12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'मैं नहीं चाहता आप इंडिया में बनाओ, वो खुद अपना देख लेंगे',...

‘मैं नहीं चाहता आप इंडिया में बनाओ, वो खुद अपना देख लेंगे’, एप्पल CEO टिम कुक से बोले ट्रंप

Published on

नई दिल्‍ली,

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर व्‍यापार वार्ता चल रही है. इस बीच, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने Apple के सीईओ टिम कुक से भारत में एप्‍पल प्रोडक्‍ट्स बनाने से मना किया है. ट्रंप ने कहा कि मैं नहीं चाहता आप इंडिया में एप्‍पल के प्रोडक्‍ट्स बनाओ, वो खुद अपना देख लेंगे.

इसके अलावा, ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि भारत ने US की कई चीजों पर शून्‍य टैरिफ लगाने का ऑफर दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम करने की पेशकश की है, क्योंकि भारत इम्‍पोर्ट टैक्‍स पर समझौता चाहता है.

कतर में गुरुवार को व्यापार जगत के नेताओं के साथ एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि भारत सरकार ने हमें एक ऐसा सौदा पेश किया है, जिसके तहत वे मूल रूप से हमसे कोई टैरिफ नहीं वसूलने को तैयार हैं. उन्होंने वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच चल रही व्यापार वार्ता में प्रगति का संकेत दिया. मिशिगन में एक दिन पहले बोलते हुए ट्रंप ने कहा था कि भारत के साथ टैरिफ वार्ता बहुत अच्छी चल रही है. और जल्द ही डील पूरी हो जाएगी.

ट्रंप ने एप्‍पल को कहा, भारत में न करें निर्माण
डोनाल्‍ड ट्रंप ने आगे कहा कि नई दिल्ली के उच्च टैरिफ भारत में अमेरिकी व्यवसायों को बाधित करते हैं. उन्‍होंने एप्पल के सीईओ टिम कुक से कहा कि वे भारत में निर्माण न करें. उनका ये संकेत एप्‍पल का प्रोडक्‍शन अमेरिका में करने की ओर इशारा था.

डोनाल्‍ड ट्रंप का आक्रामक टैरिफ अभियान का उद्देश्य अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करना और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है. इस टैरिफ की वजह से भारत के एक्‍सपोर्टर, खासकर सी फूड और मेटल एक्‍सपोर्ट सबसे ज्‍यादा प्रभावित हुए हैं.

90 दिनों के लिए रोका है टैरिफ
अमेरिका ने इससे पहले 10 अप्रैल से 9 जुलाई तक 90 दिनों के लिए भारतीय निर्यात पर अतिरिक्त शुल्क रोक दिया था, क्योंकि व्‍यापार वार्ता में दोनों देशों के बीच समझौते की उम्‍मीद बढ़ी थी. यह ट्रंप के 2 अप्रैल के व्यापक निर्णय के बाद हुआ था, जिसमें लगभग 60 देशों से आयात पर टैरिफ लगाया गया था, जिसमें झींगा और स्टील जैसे भारतीय सामानों पर 26% शुल्क शामिल था.

शेयर मार्केट में तूफानी तेजी
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, लेकिन आधे दिन के कारोबार के बाद डोनाल्‍ट ट्रंप के एक ऐलान के बाद सेंसेक्स-निफ्टी तूफानी तेजी आई. एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) 1000 अंक से ज्यादा उछल गया. तो दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 300 अंक की तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...