5.4 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedमेरे आंसू निकल गए… निमृत कौर अहलूवालिया के साथ सुप्रीम कोर्ट में...

मेरे आंसू निकल गए… निमृत कौर अहलूवालिया के साथ सुप्रीम कोर्ट में हुई छेड़छाड़, बोलीं- अंदर सुनवाई चल रही थी

Published on

‘छोटी सरदारनी’ में अपने रोल के लिए मशहूर एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने हाल ही में अपने दर्दनाक अनुभव के बारे में बताया, जो उन्होंने तब झेला था जब वह एक लॉ की छात्रा थीं। घटना को याद करते हुए निमृत ने खुलासा किया कि उनके साथ भारत के सुप्रीम कोर्ट के अंदर छेड़छाड़ की गई थी- एक ऐसी जगह जिसे उन्होंने सबसे सुरक्षित माना था।

निमृत कौर अहलूवालिया ने कहा, ‘मेरे साथ छेड़छाड़ की गई, सुप्रीम कोर्ट में यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि एक वरिष्ठ वकील द्वारा सुनवाई चल रही थी। मैं कॉलेज के अपने तीसरे साल में थी और एक हाई-प्रोफाइल केस की गवाही देने के लिए कोर्ट गई थी। कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था, जज मौजूद थे। मैं अकेली नहीं थी जिसके साथ छेड़छाड़ की गई थी।’

निमृत कौर अहलूवालिया के साथ कोर्ट में घटियापन
उन्होंने बताया कि कैसे वह एक दोस्त के दोस्त की मदद से न्यायालय में दाखिल हुईं, जो कानूनी सलाहकार थे। ये सब एक अच्छी मुलाकात के साथ शुरू हुआ, वह जल्दी ही एक दर्दनाक याद में बदल गया। निमृत ने कहा, ‘अपने लबादे में वो आदमी था, मैंने पहले अपने बट पर किसी का हाथ महसूस किया। मुझे लगा कि मैं बहुत ज़्यादा सोच रही हूं। वहां बहुत भीड़ थी। मैंने पीछे देखा और वह सीधे सामने देख रहा था, मुझे पहचान भी नहीं रहा था। लेकिन फिर भी वो करता रहा।’

रो पड़ीं निमृत कौर
निमृत ने आगे बताया, ‘मैं दूसरी जगह चली गई। वह मेरे पीछे आया। उसने मेरे हाथ को छुआ, फिर मेरे बट्स को फिर से छुआ। मैं सदमे में थी। मेरी आंखों से आंसू बह निकले।’ पास में खड़ी एक वरिष्ठ महिला वकील ने निम्रित की परेशानी को देखा।

उस आदमी ने दूसरी औरत संग वही किया
निमृत ने कहा, ‘उसने पूछा कि क्या मैं ठीक हूं और उस आदमी की ओर इशारा किया। जब मैंने सिर हिलाया, तो उसने मुझे बताया कि उसने भी उसी दिन उसके साथ छेड़छाड़ की थी।’ महिला ने तुरंत निमृत को बाहर निकाला, उस आदमी को थप्पड़ मारा और अधिकारियों को बुलाया। पुलिस आ गई।

लिखित में मंगवाई माफी
उन्होंने कहा, ‘मैं घबरा गई क्योंकि मुझे लगा कि मैं सबसे सुरक्षित जगह पर हूं – सुप्रीम कोर्ट। और फिर भी, यह हुआ।’ निमृत आरोप लगाना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने सोचा कि उन्हें लिखित माफ़ी मिले और उस आदमी ने उनके साथ जो किया उसे स्वीकार किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...