8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedफिल्मी स्टार या कोई और ऐसे विज्ञापन किए तो पड़ जाएंगे मुश्किल...

फिल्मी स्टार या कोई और ऐसे विज्ञापन किए तो पड़ जाएंगे मुश्किल में, सरकार की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

सरोगेट विज्ञापन के सहारे सिगरेट, पान मसाला का प्रचार करने वाली कंपनियों और विज्ञापनदाताओं पर केंद्र सरकार सख्ती के मूड में है। म्यूजिक, सोडा और पैक्ड पानी के माध्यम से शराब के विज्ञापन और तंबाकू- गुटखा को सौंफ- इलायची की आड़ में प्रचारित किया जा रहा है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने इस तरह के सरोगेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर शराब कंपनियों, गुटखा निर्माताओं और अन्य फर्मों द्वारा निषिद्ध वस्तुओं का विज्ञापन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर तत्काल रोकने को कहा गया है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने सरोगेट विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध पर जोर देते हुए इस सप्ताह एक दर्जन उद्योग संघों को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्हें कानून का पालन करने के लिए कहा गया है। इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइन एसोसिएशन की सीईओ निशा कपूर को भेजे गए एक ऐसे ही पत्र में दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने और उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है।

मंत्रालय को शराब और गुटखा उत्पादों से जुड़े सरोगेट विज्ञापनों की कई शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि कैसे हाल ही में विश्व स्तर पर प्रसारित होने वाले खेल आयोजनों के दौरान भी सरोगेट विज्ञापनों के कई उदाहरण देखे गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मादक पेय पदार्थों के सीधे विज्ञापन के भी उदाहरण हैं। मंत्रालय की ओर से सीधी कार्रवाई से पहले उन्हें सावधान किया है। नियमों का पालन नहीं करने पर विज्ञापन देने वाली कंपनियों और मशहूर हस्तियों सहित ऐसे विज्ञापनों में शामिल कोई भी व्यक्ति कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होंगे।

मंत्रालय ने दिल्ली हाई कोर्ट के एक निर्णय का उल्लेख किया गया है। जिसमें एक टीवी चैनल को सरोगेट विज्ञापन प्रसारित करने और विज्ञापन संहिता का उल्लंघन करने के चलते दो दिनों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच हर घंटे 10 सेकेंड माफी चलाने का निर्देश दिया गया था।

क्या होता है सरोगेट विज्ञापन
कई कंपनियां किसी मादक पदार्थ का सीधे तौर पर प्रचार न करके अप्रत्यक्ष तौर पर प्रचार करती हैं। जैसे अल्कोहल के विज्ञापन के लिए म्यूजिक, सोडा और पैक्ड पानी का सहारा लिया जाता है। वहीं गुटखा और तंबाकू का प्रचार सौंफ और इलायची के जरिए प्रचारित किया जाता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...