5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदिलीप साहब नहीं होते तो इन लोगों ने मुझे मार दिया होता......

दिलीप साहब नहीं होते तो इन लोगों ने मुझे मार दिया होता… गोविंदा ने खोली बॉलीवुड की पोल

Published on

गोविंदा पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हाल ही उनके पत्नी सुनीता आहूजा संग तलाक की खबरें आई थीं, जिनका एक्टर के मैनेजर ने खंडन किया था। साथ ही कहा था कि गोविंदा फिल्मों में वापसी पर काम कर रहे हैं, और उसी सिलसिले में मीटिंग चल रही हैं। इसी बीच गोविंदा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ रची गई बॉलीवुड की साजिश पर बात की। साथ ही अपनी फिल्मों की चॉइस और हाथ से गंवाए मौकों पर भी बोले। गोविंदा ने यह भी दावा किया किया कि अगर दिलीप कुमार उन्हें नहीं मिले होते, तो इंडस्ट्री के लोग काम करवा-करवाकर उनकी जान ले लेते।

गोविंदा ने ये सब बातें मुकेश खन्ना को उनके यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहीं। गोविंदा ने यह बताया कि किस तरह लोगों ने उनके बारे में लिखना शुरू कर दिया था कि अब गोविंदा के पास काम नहीं है, जबकि उसी दौरान उन्होंने 100 करोड़ी फिल्म रिजेक्ट की थी। इसका उन्हें बहुत पछतावा था।

‘मैं अनपढ़ आदमी, फिल्म लाइन के हाथ में लग गया’
गोविंदा ने मुकेश खन्ना से कहा, ‘मैं दिलीप साहब का चेला था। लेट जाने में मेरा विश्वास नहीं है। आपने कभी क्लासिकल गाने का प्रोग्राम देखा है? जब तक मेरे सुर-ताल सही न हो जाएं, मैं सेट पर पहुंचता ही नहीं। आज तक धोखा नहीं दिया मैंने। सर 75 फिल्में तो आदमी नहीं कर सकता। मेरी 49 फिल्में तो फ्लोर पर थीं। यहां से वहां जाऊं, वहां से वहां जाऊं…वो भी मैं अनपढ़ आदमी सर, फिल्म लाइन के हाथ में लग गया।’

‘ दिलीप साहब नहीं मिले होते तो इन लोगों ने तो मार दिया होता मुझे’
गोविंदा ने आगे कहा, ‘अगर दिलीप साहब नहीं मिले होते तो इन लोगों ने तो मार दिया होता मुझे। दिलीप साहब ने मेरी 25 फिल्मे छुड़वाईं। मैंने कहा कि सर इतनी फिल्में छोड़ूंगा तो पैसे लौटाने पड़ेंगे। तो वो बोले कि कहीं से दिलवा देता हूं मैं। तू भर दे, पर फिल्में छोड़ दे। वो बोलेत- 25 फिल्में छोड़ दे। मेरी गल (बात) मानेगा ना तू? मैंने कहा कि ठीक है, मैं छोड़ता हूं 25 फिल्में। फिर फाइनेंसर को बुलवाया। वो बोला कि क्या-क्या खरीद रहा है तू? फ्लैट खरीद रहा है? मैंने कहा कि यार फ्लैट नहीं खरीद रहा। बंगला भी नहीं ले रहा हूं। मैं पिक्चरें छोड़ रहा हूं। क्या हो गया है तुझे? दिमाग खराब हो गया? अभी तू गरीबी से ऊपर आया था। ऐसा क्या दिलीप कुमार ने कह दिया तुझे?’

‘कभी मेरा स्पॉट बॉय बेहोश, तो कभी मैं बेहोश हो जाऊं’
गोविंदा फिर आगे बोले, ‘मैंने कहा कि सर वो बहुत अच्छे आदमी हैं। वो सच में मेरी परवाह करते हैं। कोई भी ऐसा नहीं कहता है कि यार तुम तो मर जाओगे बीमार होके। और सर मैं 16-16 दिन तक काम करता रहता था। कभी यहां इस सेट पर मेरा स्पॉट बॉय बेहोश हो जाए, कभी उस सेट पर मैं बेहोश हो जाऊं। मैं फिर अचानक बोलता था कि सॉरी सर, वो मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, चलिए ना सेट पर चलते हैं। फिर वो बोलते- अच्छा? डेढ़ दिन बाद उठा है तू।’

‘100 करोड़ की फिल्म रिजेक्ट की, थप्पड़ मार रहा था खुद को कि तू पागल है’
गोविंदा ने फिर बताया कि जब उन्होंने 100 करोड़ की फिल्म रिजेक्ट की तो बड़ा पछताए और खुद को थप्पड़ मारते थे। एक्टर बोले, ‘जब लोग लिख रहे थे कि मेरे पास कोई काम नहीं है, तो मैंने 100 करोड़ की फिल्म को मना कर दिया था। मैं शीशे के सामने खड़े होकर अपने आप को थप्पड़ मार रहा था। कि तेरा दिमाग खराब हो गया है। इतने पैसे मिल रहा था, उसे फाइनेंस कर देता। 100 करोड़ की पिक्चर छोड़ दी। उसमें वही रोल था, जो हो रहा है। उसमें कई पिक्चरें चल गईं।’

‘बॉलीवुड की साजिश, घर के बाहर बंदूक के साथ लोग पकड़े गए, कहा गया- इसे हटाओ’
गोविंदा ने फिर अपने खिलाफ बॉलीवुड की साजिश का खुलासा किया। उन्होंने दावा किया, ‘मैं एक ऐसे दौर से गुज़रा, जब मुझे जानबूझकर निशाना बनाया गया और इंडस्ट्री से निकाल दिया गया। मेरे साथ बदनामी का दौर चला, जो पूर्व नियोजित था कि इसे हटाओ। मुझे समझ आ रहा था कि ये सब पढ़े-लिखे लोग हैं और इनके बीच में मैं एक अनपढ़ आदमी आ गया हूं। ये मेरे साथ खेलना शुरू हो गए। मैं उनका नाम खराब नहीं कर सकता, क्योंकि मैं जहां की रोटी खा रहा हूं, वहां के प्रति ईमानदारी है। मेरे खिलाफ साजिशें शुरू हो गईं। किसकी हरकतें थीं, मुझे पता था। यहां तक कि लोग मेरे घर के बाहर बंदूकों के साथ पकड़े गए। उस दौर ने मुझे पूरी तरह से बदल दिया।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...