12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'गौतम अडानी का गुब्बारा फटा तो सारे बैंक हो जाएंगे बर्बाद...' कितनी...

‘गौतम अडानी का गुब्बारा फटा तो सारे बैंक हो जाएंगे बर्बाद…’ कितनी है इस बात में सच्चाई?

Published on

नई दिल्ली

पिछले कुछ वर्षों से गौतम अडानी खबरों में छाए रहते हैं। जिस रफ्तार से उनकी संपत्ति बढ़ी है, वह किसी को भी चौंका सकती है। गौतम अडानी इस समय एशिया के पहले और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। विपक्ष अक्सर ऐसे आरोप लगाता है कि गौतम अडानी पीएम मोदी की मदद से आगे बढ़े हैं। आरोप लगते हैं कि उनके कारोबार फैलाने में नरेंद्र मोदी का योगदान है। अब खुद गौतम अडानी इन आरोपों पर बोले हैं। आप की अदालत टीवी शो में अडानी ने बड़ी बेबाकी से इन आरोपों का जवाब दिया। अडानी से कार्यक्रम में पूछा गया, ‘फरवरी 2022 में राहुल गांधी ने आप पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सारे पोर्ट, एयरपोर्ट, गैस, ट्रांसमिशन, पावर, माइनिंग सब कुछ गौतम अडानी को दे दिया।’ आइए जानते हैं कि इस सवाल के जवाब में अडानी ने क्या कहा।

परीक्षा में कोई फर्स्ट आ जाता है तो उठते हैं सवाल
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, ‘जब आप आरोप लगा रहे हो तो यह बताओ कि हमने एक भी काम बिना बिडिंग (बोली प्रक्रिया) के किया हो। हमने एक भी काम बिना बिडिंग के नहीं किया। अडानी ग्रुप की फिलॉसफी है, हम बिना बिडिंग के कोई काम नहीं करते। हमने एक भी बिजनस ऐसे नहीं किया। परीक्षा में कोई पहले स्थान पर आ जाता है, तो कुछ लोग कहते हैं कि यह फर्स्ट कैसे आ गया। राहुल गांधी ने यह कभी नहीं कहा कि बिडिंग में गड़बड़ी है।’

सरकारी बैंकों से लिया हुआ है काफी पैसा?
इसके बाद गौतम अडानी से पूछा गया कि आप पर आरोप लगते हैं कि आपने बहुत सारा पैसा सरकारी बैंकों से लोन लिया हुआ है। करीब दो लाख करोड़ रुपये। इस पर अडानी ने कहा, ‘जब आप कोई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बनाते हो तो इसमें कर्ज और इक्विटी की जरूरत पड़ती है। 30-40 फीसदी पैसा खुद का होता है और 60-70 फीसदी पैसा बैंक से कर्ज लिया जाता है। बैंक कर्ज देने से पहले देखते हैं कि आपकी रेटिंग क्या है। ये रेटिंग्स इंडिपेंडेंट एजेंसीज देती हैं। आज अडानी ग्रुप भारत में एक ही ग्रुप है जिसकी साख भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर है। यानी हमारी साख भारत की साख के बराबर है। ‘

25 साल के इतिहास में एक भी पेमेंट नहीं हुआ डिले
गौतम अडानी ने कहा कि 25 साल के इतिहास में हमारा एक भी पेमेंट डिले नहीं हुआ। ना ही ब्याज में कटौती हुई। इसलिए हमें हर कोई पैसा देने को तैयार रहता है। हम 2013 में 80 फीसदी पैसा भारतीय बैंकों से लेते थे। आज सिर्फ 35 फीसदी ही भारतीय बैंकों से लेते हैं। बाकी का पूरा पैसा विदेशों से लेते हैं। वे रेटिंग के हिसाब से कर्ज देते हैं। वहां कोई भारत से किसी के कहने पर कर्ज नहीं देता। लेंडर्स और बोरोअर्स के बीच कभी तकलीफ नहीं हुई

अडानी का बैलून फटा तो सारे बैंक बर्बाद हो जाएंगे
कार्यक्रम में अडानी से पूछा गया, ‘आप पर ये आरोप लगते हैं कि कभी अडानी का बैलून फटा तो सारे बैंक बर्बाद हो जाएंगे। इस पर आपका क्या कहना हैं?’ जवाब में देश के सबसे अमीर शख्स ने कहा, ‘हमारे लोन की मात्रा पिछले 10 वर्षों में 11 फीसदी से बढ़ी है। लेकिन इस दौरान मुनाफा 24 फीसदी से बढ़ा है। इस कारण हमारी रेटिंग दिनों-दिन सुधरती रही है। अडानी के एसेट्स लोन से 3-4 गुना ज्यादा हैं। किसी का भी पैसा असुरक्षित नहीं है। इसलिए ये आरोप निराधार हैं।’ अडानी ने मजाक में कहा कि इंडिया जब तक आगे बढ़ता रहेगा यह बलून भी आगे बढ़ता रहेगा। लोग आरोप लगाते रहेंगे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...