24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedबॉस हो तो ऐसा, कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए घटा दिया...

बॉस हो तो ऐसा, कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए घटा दिया अपना वेतन, जानिए कौन हैं सतीश मल्होत्रा

Published on

नई दिल्ली

ग्लोबल मार्केट में मंडरा रहे मंदी के खतरे के बीच बड़ी-बड़ी कंपनियां बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। फेसबुक, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है, लेकिन आज हम ऐसे बॉस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। इस दरियादिल बॉस की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि उसने अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट देने के लिए अपनी सैलरी में कटौती कर दी। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब बॉस अपनी सैलरी कम कर कर्मचारी को इंक्रीमेंट दे।

कौन हैं सतीश मल्होत्रा
द कंटेनर स्टोर के सीईओ सतीश मल्होत्रा की हर तरफ चर्चा हो रही है। उनकी तारीफ हो रही है। ऐसे वक्त में जब दुनिया भर में कंपनियां छंटनी कर रही है, सतीश मल्होत्रा ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को सैलरी हाइक देने के लिए अपनी सैलरी में 10 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया। कंपनी पर इसका बोझ न पड़े इसलिए उन्होंने अगले छह महीनों तक अपनी सैलरी में 10 फीसदी की कटौती का ऐलान किया, ताकि कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जा सके। फरवरी 2021 से कंपनी को संभाल रहे सतीश मल्होत्रा ने मुश्किल दौर में भी कर्मचारियों का ध्यान पहले रखा। छंटनी न कर उन्होंने सैलरी कम कर खर्च में कटौती का फैसला किया। 20 साों से भी अधिक वक्त से कॉस्मेटिक चेन में काम कर द कंटेनर स्टोर को संभाल रहे मल्होत्रा की इस दरियादिली की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

कितनी है सतीश मल्होत्रा की सैलरी
फॉर्च्यून रिपोर्ट के अनुसार सतीश मल्होत्रा की सैलरी 925,000 डॉलर यानी करीब 7,68,72,125 रुपए है, जो अब अगले छह महीने के लिए घटकर 832,500 (6,91,84,912.50) हो जाएगी। बीते साल उन्हें कुल कंपेनसेशन के तौर पर 2.57 मिलियन डॉलर था। उनकी सैलरी में कटौती की गई, लेकिन अब तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी की गई है। सतीश मल्होत्रा के अलावा ऐपल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी अपनी सैलरी में कटौती की। इन कंपनियों में इस साल बड़े पैमाने पर छंटनी की गई है। ऐसे में लागत में कटौती के बीच सीईओ में वेतन में कटौती की है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...