10 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedचीन में मंदी आए तो आए भारत को नहीं पड़ता फर्क, सरकार...

चीन में मंदी आए तो आए भारत को नहीं पड़ता फर्क, सरकार के इस बयान से समझिए

Published on

नई दिल्‍ली

चीन आर्थिक सुस्‍ती के दौर से गुजर रहा है। अप्रैल-जून 2022 में चीन की आर्थिक विकास दर 0.4 फीसदी रही है। हालांकि, भारत के लिए चीन की अर्थव्‍यवस्‍था में सुस्‍ती से ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ता है। यह बात क्षेत्र की अन्‍य अर्थव्यवस्‍थाओं के मुकाबले में कही जा सकती है। वित्‍त सचिव टीवी सोमनाथन ने यह बात खुलकर कही है। इसका कारण भी बताया है। सोमनाथन के मुताबिक, चीन के स्‍लोडाउन से भारत के निर्यात पर असर पड़ने के आसार कम हैं। इसकी वजह है कि भारत इस देश से भारी मात्रा में आयात करता है। इस तरह चीन में सुस्‍ती से भारत बहुत प्रभावित होने वाला नहीं है। यह बात सोमनाथन ने तब कही जब भारत की आर्थिक विकास के आंकड़े आए हैं। भारत दुनिया में सबसे तेज आर्थिक विकास दर हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उसकी आर्थिक विकास दर चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी रही है।

टीवी सोमनाथन ने कहा है कि देश इस साल के राजकोषीय घाटे के लक्ष्‍य को हासिल करने की तरफ बढ़ रहा है। चीन की अर्थव्‍यवस्‍था में सुस्‍ती के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि इससे भारत के निर्यात पर बहुत असर पड़ने की संभावना कम है। कारण है कि चीन से भारत भारी मात्रा में आयात करता है। लिहाजा, भारत के नजरिये से क्षेत्र के दूसरे मुल्‍कों की तुलना में चीन की सुस्‍ती कम अहमियत रखती है।

भारत की स्‍थ‍ित‍ि है दमदार
सोमनाथन ने यह भी कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में सात फीसदी से ज्‍यादा की विकास दर हासिल करने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ग्रोथ के आंकड़ों पर टिप्पणी की। वह बोले कि अर्थव्यवस्था महामारी-पूर्व के स्तर के मुकाबले चार फीसदी ऊपर है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में ग्रोथ 13.5 फीसदी रही है। उन्होंने आयात बढ़ने से राजकोषीय स्थिति पर दबाव पड़ने की चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 6.4 फीसदी पर बनाए रखने के लिए आश्वस्त है।

जीएसटी कलेक्‍शन 1.42-1.43 लाख करोड़ रहने का अनुमान
आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने कहा कि अगस्त में वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.42-1.43 लाख करोड़ रुपये के दायरे में रहने की संभावना है। इससे अर्थव्यवस्था में तेजी का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि सकल स्थिर पूंजी निर्माण अप्रैल-जून में 34.7 फीसदी बढ़ा, जो 10 वर्षों में सबसे अधिक है।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...