6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedचला नहीं सकते तो बंद कर दो... ईपीएफओ की सर्विस ठप होने...

चला नहीं सकते तो बंद कर दो… ईपीएफओ की सर्विस ठप होने पर फूटा खाताधारकों का गुस्सा

Published on

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की कई तरह की सर्विसेज काम नहीं कर रही हैं। इससे पीएफ खाताधारक ई-पासबुकसुविधा के साथ-साथ दूसरी सुविधाएं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स की शिकायत है कि पिछले कई दिनों से पीएफ से जुड़ी वेबसाइट और यूएएन पोर्टल काम नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स उमंग ऐप पर भी अपनी ई-पासबुक नहीं देख पा रहे हैं। ईपीएफओ के मुताबिक टेक्निकल मेंटनेंस के कारण मेंबर पासबुक उपलब्ध नहीं है। संगठन ने गुरुवार शाम पांच बजे तक इसके दुरुस्त होने की बात कही थी लेकिन अब भी इसमें इरर दिख रही है। इससे यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कई यूजर्स का कहना है कि जब सरकार इसे चला नहीं सकती, तो उसे इसे बंद कर देना चाहिए।

कई खाताधारकों ने ट्विटर पर ईपीएफओ की वेबसाइट और यूएएन पोर्टल का स्क्रीनशाट शेयर किया है। उनका कहना है कि जब वे www.epfindia.gov.in और https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/ पर लॉगिन कर रहे हैं तो एरर आ रहा है। राष्ट्रवादी नाम के एक यूजर ने पीएमओ को टैग करते हुए लिखा, ‘डिजिटल इंडिया की उपलब्धियां.. लगातार तीन वित्त वर्ष से से ईपीएफओ एक साल बाद भी ब्याज नहीं डाल पाया है। ईपीएफओ की साइट पिछले चार दिनों से काम नहीं कर रही है और साल में 280 दिन यही हाल रहता है। आईटी टीम को सलाम। ईपीएफओ बैलेंस चेक नंबर वैलिड नहीं है।

बंद करो वेबसाइट
सीए जितेन भयानी नाम के यूजर ने लिखा, ‘हमेशा की तरह, ईपीएफओ की वेबसाइट काम नहीं कर रही है। तीनों अलग-अलग ब्राउजर्स से कोशिश की। श्रम मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को भी टैग किया। डिजिटल इंडिया के बड़े-बड़े दावों के बीच इस पर किसी की नजर नहीं जा रही है।’ कई यूजर्स का कहना है कि ईपीएफओ पासबुक पोर्टल पिछले कई दिनों से डाउन है। एक यूजर ने लिखा कि अगर इसे चला नहीं सकते तो बंद कर दीजिए।

अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर अपना बैलेंस जान सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद ई-पासबुक पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा। ऐसा करने पर आपको पीएफ खाते से जुड़ी जानकारियां दिखने लगेंगी। यहां आपको मेंबर आईडी दिखेगी। इसे सेलेक्‍ट करेंगे तो आपको E-Passbook पर अपना पीएफ बैलेंस दिखने लगेगा।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...