9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedवंदे भारत बनानी है कर्ज दे दो... पीएनबी से मांगे 500 करोड़,...

वंदे भारत बनानी है कर्ज दे दो… पीएनबी से मांगे 500 करोड़, जानिए कौन है इस कंपनी का मालिक

Published on

नई दिल्ली

देश में अभी 50 से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। सरकार ने मार्च 2027 तक 400 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है। 120 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाने की जिम्मेदारी काइनेट रेल सॉल्यूशंस को मिली है जो भारत और रूस का जॉइंट वेंचर है। इसमें रेल विकास निगम की 25%, रूसी कंपनी मेट्रोवैगनमैश की 70 फीसदी और लोकोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स की 5 फीसदी हिस्सेदारी है। हिंदू बिजनसलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले साल से महाराष्ट्र की लातूर फैसिलिटी में वंदे भारत ट्रेनों का उत्पादन शुरू करना चाहती है और इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक से 450 से 500 करोड़ रुपये का लोन मांग रही है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कह गया है कि इस लोन के लिए रूस की कंपनी Sberbank Rossii की बैकिंग होगी जो इस प्रोजेक्ट के लिए सॉवरेन गारंटर और फाइनेंसर का काम कर रहा है। काइनेट रेल सॉल्यूशंस को 2023 में 120 वंदे भारत ट्रेन बनाने का ठेका मिला था। इनमें से हरेक ट्रेन में 16 कोच होंगे। प्रोजेक्ट के शुरुआती चरण में कंपनी को वर्किंग कैपिटल की जरूरत होगी जिसके लिए बैंक से बातचीत चल रही है।

कब बनेगी ट्रेन
कंपनी पहले ही 450 करोड़ रुपये के ठेके सीजी पावर को दे चुकी है। ये ठेके इंजन, पावर सिस्टम और इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स लगाने के लिए है। ट्रेनों के इंटीरियर डिजाइन के लिए जल्दी ही टेंडर आने की उम्मीद है। इस बारे में काइनेट ने सवालों का जवाब नहीं दिया। ट्रेन की बनावट को लेकर पहले ही लंबी बातचीत चली थी जिससे इस प्रोजेक्ट में काफी देरी हो चुकी है। रेलवे 16 के बजाय 24 डिब्बों की ट्रेन चाहती थी। आखिरकार उसने मूल अनुबंध को मान लिया। इसका प्रोटोटाइप जून 2026 में आने बनकर तैयार होने की संभावना है। इसके बाद ट्रायल होंगे और फिर ट्रेनों का निर्माण शुरू होगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...