17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedगोली लगी फिर भी मुस्कुराते रहे इमरान, अली जफर बोले- हमें उनकी...

गोली लगी फिर भी मुस्कुराते रहे इमरान, अली जफर बोले- हमें उनकी जरूरत

Published on

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. इमरान पर उनकी रैली में हमला हुआ. गोलीबारी में इमरान घायल हैं. रिपोर्ट हैं इमरान को पैर में 3-4 गोलियां लगी हैं. वे लाहौर के अस्पताल में एडमिट हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इमरान पर हुई फायरिंग पर सिंगर अली जफर ने रिएक्ट किया है.

अली जफर ने किया रिएक्ट
अली जफर ने हमले की निंदा करते हुए ट्वीट में लिखा- मुझे शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद छाए अंधेरे, डिप्रेसिंग दिन याद हैं. भगवान न करे इमरान खान को कुछ भी गंभीर हुआ हो. कोई इसकी कल्पना नहीं कर सकता क्या हो सकता था. अगर पैर में 3-4 गोलियां लगने के बाद इमरान खान की ऐसी स्प्रिट है तो हमें उनकी जरूरत है. अगले ट्वीट में इमरान ने लिखा- … हमारे विचारों से परे सोचिए. इन ट्वीट्स के साथ अली जफर ने पूर्व पीएम इमरान खान का वो वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पैर में गोली लगने के बाद मुस्कुराते हुए दिखे.

रैली में हुई फायरिंग में इमरान के अलावा 9 और लोग घायल बताए गए हैं. एक शख्स की मौत की पुष्टि हुई है. अभी इमरान खान की हालत स्थिर बताई जा रही है. इमरान पर हुए जानलेवा हमले के बाद सामने आया उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में इमरान जख्मी हैं पर उनके चेहरे पर मुस्कान बनी हुई है. वे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं. सोशल मीडिया पर इमरान की सलामती की दुआ की जा रही है. फैंस ने एक्स पाकिस्तानी पीएम को बहादुर लीडर बताया है.

हमले के बाद क्या बोले इमरान खान?
फायरिंग में घायल इमरान का पहला रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने नई जिंदगी देने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया है. दूसरी जिंदगी के लिए धन्यवाद करने के अलावा इमरान ने फिर वापसी करने की बात कही है. इमरान खान पाकिस्तान में आजादी मार्च को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वे मौजूदा सरकार के खिलाफ लगातार सड़क पर मोर्चा निकाल रहे हैं. गुरुवार को भी इमरान आजादी मार्च पर थे , इसी दौरान उनपर फायरिंग की गई. इमरान पर एके-47 से फायरिंग की गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...