10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedनए साल में रेफ्रिजरेटर के लिए करनी होगी ज्यादा जेब ढीली, इस...

नए साल में रेफ्रिजरेटर के लिए करनी होगी ज्यादा जेब ढीली, इस नियम की वजह से बढ़ेगी कीमत!

Published on

नई दिल्ली,

इस साल रेफ्रिजरेटर महंगा हो सकता है. ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के बदले हुए नियम एक जनवरी 2023 से लागू हो गए हैं. गोदरेज अप्लायंसेज, हायर और पैनासोनिक जैसी रेफ्रिजरेटर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के अनुसार, नए नियमों के लागू होने से मॉडल के आधार पर उपभोक्ताओं पर 2-5 फीसदी का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. लेबलिंग को कड़ा करने के अलावा, नए नियम फ्रॉस्ट-फ्री मॉडल के फ्रीजर और रेफ्रिजरेटर प्रोविजनिंग यूनिट (स्टोरेज पार्ट) के लिए अलग-अलग स्टार लेबलिंग को भी अनिवार्य करते हैं.

इनपुट लागत बढ़ेगी
एनर्जी एफिशिएंसी को सख्त करने पर प्रोडक्ट की इनपुट लागत बढ़ती है और इसमें दो से तीन फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, लागत अलग-अलग मॉडल्स और स्टरा रेटिंग पर निर्भर करेगी. BEE सभी उपकरणों बिजली खपत की दक्षता के आधार पर रेटिंग देता है. ये स्टार रेटिंक एक से पांच तक होते हैं. जिस उपकरण की जितनी अधिक स्टार रेटिंग होगी, वो बिजली खपत के मामले में उतना ही दक्ष होगा. यानी कम बिजली की खपत होगी. अगर फ्रीज कम बिजली की खपत करेगा, तो आपका बिजली का बिल भी कम आएगा.

कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें
पीटीआई ने गोदरेज अप्लायंसेज के बिजनेस हेड और एग्जिक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट कमल नंदी के हवाले से बताया- ‘स्टार रेटिंग के तहत अब हमें दोनों के लिए अलग-अलग लेबलिंग बतानी होगी. ये एक नया बदलाव है. इससे कीमतों पर पड़ने वाले असर को लेकर उन्होंने कहा कि एनर्जी एफिशिएंसी को सख्त करने पर असर तो पड़ेगा. इसकी वजह से कीमतें दो से तीन फीसदी तक बढ़ सकती है.’

कंपनियों को नेट कैपेसिटी बतानी होगी
नंदी ने कहा कि हाल की स्टार लेबलिंग में एक और बदलाव यह हुआ है कि कंपनियों को रेफ्रिजरेटर की नेट क्षमता बतानी होगी. उन्हें इसकी ग्रॉस कैपेसिटी नहीं बतानी होगी. नेट कैपेसिटी से मतलब इस्तेमाल में आनी वाली क्षमता से है. ग्रॉस कैपेसिटी का मतलब ये होता है कि किसी भी रेफ्रिजरेटर कितना लीटर तक भरा जा सकता है.

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि रेफ्रिजरेटर के दरवाजे और सेल्फ के बीच में जो जगह होती है, उसका इस्तेमाल नेट कैपेसिटी में नहीं किया जा सकता. इससे ग्राहकों को रेफ्रिजरेटर खरीदते वक्त सही फैसला लेने में मदद मिलेगी. वो अपनी जरूरत के हिसाब से रेफ्रिजरेटर खरीद पाएंगे.

भारत में रेफ्रिजरेटर का मार्केट
पैनासोनिक मार्केटिंग इंडिया के प्रबंध निदेशक फुमियासु फुजिमोरी ने कहा- ‘नए BEE नियमों के लागू होने से हमें उम्मीद है कि रेफ्रिजरेटर की कीमत 5 फीसदी तक बढ़ जाएगी. पैनासोनिक में हम डेवलपमेंट पर कड़ी नजर रख रहे हैं और लागत का अधिक भार खुद पर लेने की कोशिश करेंगे.’उन्होंने कहा कि एंट्री लेवल के खरीदारों को एक चुनौती का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि लागत बढ़ेगी. रिसर्च एंड मार्केट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारत में रेफ्रिजरेटर का मार्केट 3.07 बिलियन डॉलर का था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...