15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedIncome Tax Filing Easy Trick: ITR फाइलिंग हुई आसान Jio Finance App से...

Income Tax Filing Easy Trick: ITR फाइलिंग हुई आसान Jio Finance App से घर बैठे ₹24 में भरें इनकम टैक्स रिटर्न

Published on

Income Tax Filing Easy Trick: हर साल जब इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का समय आता है, तो लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इसे कैसे फाइल करें. संभव है कि आप इस काम के लिए किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से संपर्क करें. लेकिन CA की फीस और उनकी बढ़ती डिमांड के कारण यह काम कराना काफी महंगा हो सकता है. लेकिन अब रिलायंस जियो के एक ऐप की मदद से आप घर बैठे आसानी से और कम पैसे में ITR फाइल कर पाएंगे. यह सुविधा ‘टैक्सबडी’ (TaxBuddy) प्लेटफॉर्म के जरिए दी जा रही है. आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में और इससे ITR कैसे फाइल होगी.

जियो का यह ऐप करेगा मदद

जियो का Jio Finance ऐप एक मोबाइल ऐप है, जिसे आपको अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा. इस ऐप में ITR फाइलिंग के साथ-साथ आपको पोस्ट नोटिफिकेशन और सबमिशन का मैसेज भी आसानी से मिल जाएगा. दरअसल, Jio Finance ऐप ने अपने नए मॉड्यूल में दो खास फीचर्स शामिल किए हैं. अगर आप खुद से टैक्स फाइल कर रहे हैं, तो आप यह काम सिर्फ ₹24 में कर सकते हैं.

₹24 में फाइल होगा ITR और मिलेगा एक्सपर्ट का सपोर्ट

इस ऐप की मदद से ITR फाइल करने के लिए आपको ₹24 का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. यही नहीं, अगर आप इस पर कोई एक्सपर्ट सलाह लेना चाहते हैं, तो आप ₹999 का प्लान भी ले सकते हैं. इस प्लान में आपको एक्सपर्ट की सलाह के साथ-साथ और भी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी. यह पैकेज उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो पहली बार ITR फाइलिंग की प्रक्रिया के लिए आवेदन कर रहे हैं. CA की फीस की तुलना में ₹999 का पैकेज भी बजट-फ्रेंडली है. फाइलिंग के बाद आप अपने रिफंड को भी ट्रैक कर सकते हैं.

यह भी पढ़िए: भाजपा नेता और पार्षद पति से बदमाशों ने छीना मोबाइल

कैसे काम करेगा ऐप?

Jio Finance ऐप का उपयोग करना बहुत आसान है. आपको यहां एक-एक करके स्टेप-बाय-स्टेप विकल्प मिलते हैं, जिनका पालन करके आप ऐप का उपयोग करेंगे. हर एक स्टेप में आपको यह भी समझाया जाएगा कि इसका उपयोग कैसे करना है. यह आपको सही टैक्स रिजीम को चेक करने और फाइल करने में मदद करता है. यह ऐप डिजिटल और आसान प्रक्रिया के साथ ITR फाइलिंग को सभी के लिए सुलभ बनाता है. क्या आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहेंगे?

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...