16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedराजू श्रीवास्तव के शरीर में बढ़ी हरकत, पत्नी से बात करने की...

राजू श्रीवास्तव के शरीर में बढ़ी हरकत, पत्नी से बात करने की कर रहे हैं कोशिश

Published on

नई दिल्ली,

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अच्छी सेहत को लेकर फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं. हर कोई यही चाहता है कि राजू जल्दी से ठीक हो जाएं. अब कॉमेडियन की हेल्थ को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने कॉमेडियन की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

पत्नी से बात करने की कर रहे कोशिश
राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए अजीत सक्सेना ने बताया- राजू भैया के हाथ पैर हिलने लगे हैं. वे आंख खोलकर अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को देखते हैं. उनके हाथ को छूते हैं और यह बताने की कोशिश करते हैं वो जल्दी ठीक हो जाएंगे.

अजीत सक्सेना ने यह भी बताया कि पूर्व सांसद विनय कटियार ने भी उनसे राजू को लेकर पूरी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि राजू काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं. राजू को अस्पताल में भर्ती हुए 27 दिन हो गए हैं. अब लगता है कि वो जल्दी ही ठीक होकर हमारे बीच फिर से पहले की तरह हंसी खुशी मस्तीभरे अंदाज में नजर आएंगे.

राजू से मिलने की पत्नी को मिली इजाजत
अजीत सक्सेना का कहना है कि राजू श्रीवास्तव को 27 दिन हो गए हैं. अब इंफेक्शन से बचाव करने के लिए उनकी पत्नी ही उनसे मिलने जाती हैं. वह आकर बताती हैं कि राजू जी उनके हाथों को छूते हैं, आंख खोलकर देखते हैं. उन्हें एकदम नॉर्मल ढंग से देखते हैं. हाथ पैरों को हिलाकर ये बताने की कोशिश करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे. ऐसे में हम सब लोगों को लगता है कि राजू भाई जल्दी हमारे बीच होंगे, क्योंकि राजू की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.

राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार की खबर सामने आने के बाद कॉमेडियन के तमाम फैंस ने राहत की सांस ली है. फैंस को अब उस पल का इंतजार है, जब उनके फेवरेट गजोधर भैया पूरी तरह से ठीक होकर अपने फैंस के बीच आ जाएं.

राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से AIIMS में भर्ती हैं. वे होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे. ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें चेस्ट में दर्द हुआ था और उसके बाद वे नीचे गिर गए थे. राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर तुरंत अस्पताल लेकर गए. राजू तभी से दिल्ली के AIIMS में डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं. अब धीरे-धीरे राजू की सेहत में सुधार हो रहा है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...