7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedभारत 1, मलेशिया 2, जापान 3... यह कैसी लिस्‍ट जिसमें चीन 'जीरो'...

भारत 1, मलेशिया 2, जापान 3… यह कैसी लिस्‍ट जिसमें चीन ‘जीरो’ के नीचे, ट्रंप 2.0 से कनेक्‍शन

Published on

नई दिल्‍ली:

ग्लोबल फाइनेंशियल कंपनी नोमुरा का एक ग्राफिक चर्चा का विषय बन गया है। इसे उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी चुनाव में जीत भारत के लिए फायदेमंद साबित होगी। नामुरा का आकलन है कि ट्रंप 2.0 की घरेलू और विदेश नीतियों का सबसे ज्‍यादा फायदा भारत को मिलेगा। इसमें दूसरे नंबर पर मलेशिया और तीसरे पायदान पर जापान है। भारत और अमेरिका के बीच गहरे आर्थिक और सामरिक हित जुड़े हुए हैं। इनके प्रभावित होने की संभावना कम है।

ट्रंप 2.0 की घरेलू और विदेश नीतियों में कैसे देश और क्षेत्र प्रदर्शन करेंगे, इस पर नोमुरा ने एक आकलन जारी किया है। जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इसका ग्राफिक सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर शेयर किया है। इसमें ‘गहरे हरे’ स्‍केल में भारत टॉप पर है। दूसरे पर मलेशिया और तीसरे पर जापान है। इसके बाद स्‍केल शून्‍य से नीचे जाकर निगेटिव में पहुंच जाता है। निगेटिव में चीन, सिंगापुर, मेक्सिको इत्‍यादि जैसे देश दिखते हैं।

चीन के ख‍िलाफ भारत को ताकत के रूप में देखता है अमेर‍िका
इसके पहले 3 सितंबर को जारी नोमुरा की एक रिपोर्ट में ट्रंप की जीत की स्थिति में विभिन्न देशों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर फोकस किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था, ‘अमेरिका विदेश नीति के मामले में भारत को चीन के खिलाफ एक रणनीतिक ताकत के रूप में देखता है। भारत विशाल घरेलू मांग से संचालित अर्थव्यवस्था है। इसलिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुस्ती का भारत पर बहुत ज्‍यादा आर्थिक प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। व्यापार और आव्रजन पर किसी भी तरह के मतभेद की भरपाई भारत को मौजूदा आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव से होने वाले लाभों से हो जाएगी। कारण है कि ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल में चीन से दूरी बनाने की रणनीति को और तेजी मिलेगी।’

भारत-अमेर‍िका की व्‍यापार में क‍ितनी ह‍िस्‍सेदारी?
रिपोर्ट में इस तथ्य पर भी प्रकाश डाला गया है कि भारत के कुल माल निर्यात में अमेरिका का हिस्सा लगभग 18% है। इसमें सबसे ज्‍यादा निर्यात होने वाली वस्तुओं में इलेक्ट्रॉनिक्स, मोती और कीमती पत्थर, फार्मास्यूटिकल्स, परमाणु रिएक्टर, पेट्रोलियम उत्पाद और कुछ हद तक, लोहा और इस्पात, ऑटो और वस्त्र शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारत दुनिया के शीर्ष सेवा निर्यातकों में से एक है, खासकर आईटी और पेशेवर सेवाओं (मूल्य वर्धित सेवाओं के आउटसोर्सिंग में शामिल वैश्विक क्षमता केंद्र) का। अमेरिका भारत के सेवा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण ग्राहक है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...