7.6 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedभारत-5, अमेरिका-2, जापान-1, चीन-0... इस लिस्ट को देखकर शर्तिया आपकी तबीयत हो...

भारत-5, अमेरिका-2, जापान-1, चीन-0… इस लिस्ट को देखकर शर्तिया आपकी तबीयत हो जाएगी खुश

Published on

नई दिल्ली:

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली व्हिस्की कौन सी है? इस लिस्ट में पहले चार नंबर तक भारत का ही दबदबा है। टॉप 10 में भारत के पांच और टॉप 20 में 8 ब्रांड हैं। भारत दुनिया में व्हिस्की का एक बड़ा बाजार है। जैसे-जैसे लोगों के पास पैसा आ रहा है वे प्रीमियम ब्रांड का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में आकर बिजनस करने को आतुर हैं। हाल में सरकार ने अमेरिका से आयात होने वाली बर्बन व्हिस्की पर टैरिफ में कटौती की घोषणा की थी। ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देश अल्कोहल के आयात पर टैरिफ कम करने की मांग कर रहे हैं।

The Spirits Business, Brand Champions 2024 के मुताबिक 2023 में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली व्हिस्की की लिस्ट में पहले चार नंबर पर भारतीय ब्रांड्स हैं। इस दौरान मैकडॉवेल की बिक्री 3.14 करोड़ केस रही। एक केस में नौ लीटर शराब होती है। मैकडॉवेल व्हिस्की यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) का ब्रांड है। USL का मालिकाना हक ब्रिटेन की मल्टीनेशनल अल्कोहल बेवरेज कंपनी Diageo के पास है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल स्टैग है। 2023 में इसके बिक्री 2.79 करोड़ केस रही थी। ऑफिसर्स चॉइस (2.34 करोड़ केस) तीसरे और इम्पीरियल ब्लू (2.28 करोड़ केस) चौथे नंबर पर रही।

कौन-कौन है टॉप 20 में
स्कॉटलैंड का ब्रांड जॉनी वॉकर की बिक्री 2023 में 2.21 करोड़ केस रही। इसके बाद अमेरिका के व्हिस्की ब्रांड Jim Beam (1.7 करोड़ केस), जापान के Suntroy Kakubin (1.58 करोड़ केस), जैक डेनियल टेनेसी व्हिस्की (1.43 करोड़ केस) और फिर भारत में 8 पीएम (1.22 करोड़ केस) का नंबर है। इस लिस्ट में आयरलैंड की व्हिस्की Jameson’s (1.02 करोड़ केस) के साथ दसवें नंबर पर है। भारत का Blender Pride (96 लाख केस) 11वें और Royal Challenge (86 लाख केस) 12वें नंबर पर है। इसी तरह Sterling Reserve Premium Whiskies 16वें नंबर पर है। साल 2023 में इसकी बिक्री 51 लाख केस रही।

टॉप 20 में स्कॉटलैंड के 6 ब्रांड्स को जगह मिली है। इनमें जॉनी वॉकर के अलावा Ballantine’s (82 लाख केस), Chivas Regal (46 लाख केस), Grant’s (44 लाख केस), William Lawson’s (34 लाख केस) और Dewar’s (33 लाख केस) शामिल हैं। कनाडा के दो ब्रांड्स को भी इसमें जगह मिली है। इनमें क्राउन रॉयल (77 लाख केस) और Canadian Club (60 लाख केस) शामिल हैं।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...