8.9 C
London
Friday, January 23, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका-चीन की लड़ाई में भारत का फायदा! इंडिया शिफ्ट हो रही है...

अमेरिका-चीन की लड़ाई में भारत का फायदा! इंडिया शिफ्ट हो रही है iPhone की एक और सप्लायर

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका और चीन की लड़ाई में भारत को फायदा हो रहा है। आईफोन बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी ऐपल चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए अपनी सप्लाई चेन को डाइवर्सिफाई कर रही है। इसी कड़ी में आईफोन के पुर्जे बनाने वाली जापानी कंपनी मुराता अपने कुछ प्रोडक्शन को भारत शिफ्ट करने पर विचार कर रही है। क्योटो की यह कंपनी मल्टीलेयर सिरेमिक कैपेसिटर (MLCC) बनाती है। कंपनी अभी 60 फीसदी उत्पादन जापान में ही करती है लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए उसने भारत में प्रोडक्शन शिफ्ट करने की योजना बनाई है। चीन और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी के कारण उनसे चीन जाना मुनासिब नहीं समझा।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुराता के प्रेजिडेंट नोरियो नाकाजिमा ने कहा कि कंपनी भारत में अपने निवेश की गति बढ़ाने के लिए सिमुलेशन चला रही है। नाकाजिमा ने कहा, ‘हम अपने नवीनतम कैपेसिटर ज्यादातर जापान में बना रहे हैं, लेकिन ग्राहक व्यावसायिक निरंतरता योजना के उद्देश्यों के कारण अधिक विदेशों में ज्यादा निर्माण करने के लिए कह रहे हैं।’ मुराता के पार्ट्स लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाए जाते हैं। ऐपल और सैमसंग के स्मार्टफोन से लेकर एनवीडिया के सर्वर और सोनी के गेम कंसोल तक में इनका इस्तेमाल होते हैं। कंपनी ने नासा के एक हेलिकॉप्टर को मंगल ग्रह पर भेजने में भी मदद की है।

भारत क्यों?
मुराता फिलहाल अपने लगभग 60% MLCC जापान में बनाती है। लेकिन नाकाजिमा का कहना है कि यह रेश्यो आने वाले वर्षों में 50% के करीब आ सकता है। मुराता दुनिया की अग्रणी कैपेसिटर सप्लायस है। कैपेसिटर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली की आपूर्ति को नियंत्रित करते हैं। ऐपल चीन से बाहर अपने प्रोडक्शन को डाइवर्सिफाई कर रही है। हाल ही में उसने भारत में अपने एयरपॉड्स वायरलेस ईयरफोन का परीक्षण के तौर पर उत्पादन शुरू किया है। चीन के कई मिड-रेंज स्मार्टफोन मेकर्स के भी भारत में और प्लांट खोलने की उम्मीद है।

मुराता ने तमिलनाडु के वनहब चेन्नई इंडस्ट्रियल पार्क में एक प्लांट किराए पर लिया है। कंपनी अगले वित्त वर्ष में इस प्लांट से सिरेमिक कैपेसिटर की पैकेजिंग और शिपिंग की योजना बना रही है। मुराता भारत में एक बड़ा प्लांट लगाने से पहले देश में लॉन्ग-टाइम डिमांड की थाह लेने के लिए 1 अरब येन (66 लाख डॉलर) में पांच साल का पट्टा ले रही है। भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स की उपभोक्ता मांग बढ़ रही है। जब भारत घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए नए प्रोत्साहन पेश करेगा तो हमें तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

ब्रिज के नीचे कार में बैठकर बना रहे थे डकैती की योजना, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।कोहेफिजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना...

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत31 मार्च तक सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट

भोपाल।मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते...

भेल नगर सलाहकार समिति की बैठक में टाउनशिप की समस्याए उठी

भेल भोपाल ।नर्मदा गेस्ट हाउस, बरखेड़ा स्थित देवी अहिल्या बाई सभागृह में नगर सलाहकार...