8.4 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedइस लिस्ट में दूर-दूर तक पाकिस्तान की टक्कर में नहीं है भारत,...

इस लिस्ट में दूर-दूर तक पाकिस्तान की टक्कर में नहीं है भारत, चीन-अमेरिका भी हैं पीछे

Published on

नई दिल्ली

भारत में लोगों को चाय का शौकीन माना जाता है लेकिन प्रति व्यक्ति चाय की खपत के मामले में दुनिया के कई देश हमसे आगे हैं। भारत में प्रति व्यक्ति चाय की सालाना खपत मात्र 0.32 किलोग्राम है। कम से कम 22 देशों में चाय की प्रति व्यक्ति खपत भारत से ज्यादा है। इस लिस्ट में पहला नाम तुर्की का है। यूरोप के इस देश में प्रति व्यक्ति चाय की सालाना खपत 3.16 किलो है। इस लिस्ट में दूसरा नाम आयरलैंड का है। इस देश में हर आदमी साल में 2.19 किलो चाय पी जाता है। पूरी दुनिया में चाय को लोकप्रिय बनाने वाले ब्रिटेन में प्रति व्यक्ति चाय की सालाना खपत 1.94 किलो है।

इसके बाद पाकिस्तान का नंबर है। Statista के मुताबिक हमारे इस पड़ोसी देश में चाय की सालाना खपत 1.50 किलो है जो भारत से करीब पांच गुना है। ईरान में भी चाय की सालाना खपत 1.50 किलो है। रूस में यह खपत 1.38 किलो, मोरक्को में 1.22 किलो, न्यूजीलैंड 1.19 किलो, दक्षिण अमेरिका देश चिली में 1.19 किलो, मिस्र में 1.01 किलो, पोलैंड में 1 किलो, जापान में 0.97 किलो, सऊदी अरब में 0.90 किलो, साउथ अफ्रीका में 0.81 किलो और नीदरलैंड में 0.78 किलो है।

भारत से पीछे
यूएई (0.78 किलो), ऑस्ट्रेलिया (0.75 किलो), जर्मनी (0.69 किलो), चीन (0.57 किलो), कनाडा (0.51 किलो), इंडोनेशिया (0.46 किलो) और सिंगापुर (0.37 किलो) भी चाय की प्रति व्यक्ति खपत के मामले में भारत से आगे हैं। स्वीडन (0.29 किलो), नॉर्वे (0.27 किलो), अमेरिका (0.23 किलो), अर्जेंटीना (0.21 किलो), फ्रांस (0.20 किलो), ब्राजील (0.18 किलो), साउथ कोरिया (0.17 किलो), स्पेन (0.15 किलो), इटली (0.14 किलो) और मेक्सिको (0.14 किलो) भारत से पीछे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...