15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedईरान पर अमेरिकी 'धमकी' मानकर भारी कीमत चुका रहा भारत! अब रूसी...

ईरान पर अमेरिकी ‘धमकी’ मानकर भारी कीमत चुका रहा भारत! अब रूसी तेल पर झुकने से साफ इनकार

Published on

वॉशिंगटन/तेहरान/नई दिल्‍ली:

यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के रूस से सस्‍ता तेल खरीदने के मुद्दे को पश्चिमी मीडिया ने एक बार फिर से हवा देने की कोशिश की है। अमेरिका के चर्चित टीवी चैनल सीएनएन की एंकर बेकी एंडरसन ने भारतीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की। हरदीप पुरी ने अमेरिकी टीवी एंकर को यूरोप के आंकड़ों का उदाहरण देकर ऐसा करारा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं कई विशेषज्ञ भारत को ईरान वाली गलती नहीं दुहराने की सलाह दे रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला….

रूस से तेल खरीदने का मुद्दा भारत और अमेरिका के बीच यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही तनाव का मुद्दा बना हुआ है। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर के करारे जवाब के बाद पिछले दिनों यह मुद्दा ठंडे बस्‍ते में चला गया था लेकिन अब एक यह बार फिर से गरमा गया है। दरअसल, सीएनएन ने भारतीय पेट्रोलियम मंत्री से रूस से तेल खरीदने पर नैतिकता का मुद्दा उठाया। इस पर हरदीप पुरी ने साफ कह दिया कि रूसी तेल खरीदने से कोई नैतिक विवाद नहीं है।

रूस से केवल 0.2 प्रतिशत तेल खरीदा
हरदीप पुरी ने कहा कि अगर यूरोप और अमेरिका की खपत से तुलना की जाए तो भारत रूसी तेल का केवल 0.2 प्रतिशत ही खरीदता है जो बहुत खास नहीं है। उन्‍होंने भारत की स्थिति को साफ करते हुए एंकर से कहा कि मैं आपके दृष्टिकोण को ठीक करना चाहूंगा। हमने 31 मार्च 2022 को खत्‍म हुए वित्‍तीय वर्ष में रूस से 0.2 प्रतिशत तेल खरीदा है जो दो प्रतिशत भी नहीं है। यूरोप जितना एक दोपहर में तेल रूस से खरीदता है, उसका केवल एक तिहाई ही हमने रूस से खरीदा है।

भारतीय मंत्री ने यह भी कहा कि हमने पिछले महीने सबसे ज्‍यादा तेल इराक से खरीदा है। हरदीप पुरी ने साफ कर दिया कि भारत रूस से सस्‍ता तेल खरीदता रहेगा। भारत ने एक बार फिर से अपनी स्थिति को साफ करके पुरानी गलती को दोहराने से बचा लिया है। अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ कबीर तनेजा कहते हैं कि यह बहुत ही हैरान करने वाला है कि पश्चिमी देश भारत के रूस से तेल खरीदने की बात कर रहे हैं लेकिन पश्चिमी देशों के दबाव में नई दिल्‍ली ने ईरान से तेल खरीदना जो बंद कर दिया, उसे कोई अहमियत नहीं दे रहे हैं।

चीन ने ईरानी तेल के लिए खोला खजाना
तनेजा ने बताया कि भारत ने ईरान के साथ पश्चिमी देशों के परमाणु समझौते में मदद के लिए ईरान से सस्‍ता तेल लेना बंद कर दिया था। उन्‍होंने कहा कि ईरान भारत के पास सबसे करीब में बसा तेल समृद्ध देश है। भारत को अपने इस फैसले से ऊर्जा घाटा हो रहा है, इसके बाद भी वह ईरान से तेल नहीं आयात कर रहा है। इस तरह की चीजों पर आंख नहीं मूंद सकते हैं। भारत ने जहां एक तरफ ईरान से तेल खरीदना बंद कर दिया है, वहीं हमारे दुश्‍मन मुल्‍क चीन ने अरबों डॉलर का तेल आयात ईरान से बढ़ा दिया है। ईरान सस्‍ते में चीन को तेल दे रहा है।

चीन और ईरान ने पिछले दिनों एक 25 अरब डॉलर की डील की है। चीन ईरान में बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रहा है। वहीं भारत चाहकर भी चाबहार पोर्ट में अपने निवेश को बढ़ा नहीं पा रहा है। ईरान भारत का दोस्‍त देश था और सस्‍ते में तेल दे रहा था लेकिन भारत को पश्चिमी देशों के दबाव में आकर उससे किनारा करना पड़ा है। ईरान इससे काफी नाराज भी है। इस बीच अब ईरान ने पाकिस्‍तान और रूस के साथ अपने रिश्‍तों को काफी मजबूत कर लिया है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...