19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized6G की तैयारी में जुटा भारत, इंटरनेट स्पीड होगी 5 गुना फास्ट,...

6G की तैयारी में जुटा भारत, इंटरनेट स्पीड होगी 5 गुना फास्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया का ऐलान

Published on

भारत ने 6G के डेवलपमेंट की तरफ कदम बढ़ा दिया है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मानें, तो भारत जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर साल 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ऐसे में देश को डिजिटली काफी मजूबत और एडवांस्ड होने की जरूरत है। देश ने इस मामले में तेजी से कदम बढ़ा दिया है।

22 माह में 5G रोलआउट
यही वजह है कि भारत ने रेकॉर्ड 22 माह में 5G रोलआउट किया है, जो कि पूरी दुनिया में सबसे फास्ट है। यह देश के करीब 99 फीसद एरिया को कवर करता है। साथ ही मंत्री का कहना है कि सरकार 6G टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूजर को 6G टेक्नोलॉजी की मदद से 100Mbps डेटा स्पीड मिल सकती है, जो मौजूदा वक्त में करीब 20Mbps है। ऐसे में इंटरनेट स्पीड में 5 गुना की बढ़ोतरी होगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया की मानें, तो आज से करीब 10 साल पहले तक भारत में इंटरनेट स्पीड 1.5 Mbps हुआ करती थी। सिंधिया ने कहा कि साल 2028 तक देश 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को हासिल कर लेगा। और साल 2030 तक करीब 6 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मार्केट
सिंधिया ने कहा कि भारत दूनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन मार्केट है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। साथ ही डिजिटल हाईवे दुनिया में सबसे एडवांस्ड है, जो देश में कई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।

भारत में तेजी से बढ़ा डिजिटल पेमेंट
मौजूदा वक्त में भारत में 46 फीसद से ज्यादा डिजिटल लेनदेन हो रहे हैं। इनकी संख्या करीब 170 लाख करोड़ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि देस को सर्विस नेशन नहीं, बल्कि प्रोडक्ट नेशन के तौर पर जाना जाए। यही वजह है कि स्वदेशी प्रोडक्ट पर जोर दिया जा रहा है। बीएसएनएल की तरफ से स्वदेशी 4G सर्विस को विकसित किया जा रहा है।

18 माह में बनकर तैयार होगा खुद का 4G Stack
बता दें कि C-DoT, जो कि एक सरकारी कंपनी है, वो प्राइवेट सेक्टर की कंपनी तेजस नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रही है। C-DOT की तरफ से कोर विकसित किये जाते हैं जबकि Tejas की तरफ से रेडियो एक्सेस नेटवर्क को विकसित किया जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगले 18 माह में भारत अपना खुद का 4G stack बना लेगा। भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...