10 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedभारत ने दिखाई अपनी ताकत, इस एक कदम से मचा दी हलचल,...

भारत ने दिखाई अपनी ताकत, इस एक कदम से मचा दी हलचल, पाकिस्‍तान के छूटे पसीने

Published on

नई दिल्‍ली:

भारत ने चावल के निर्यात पर लगी आखिरी रोक भी हटा दी है। इसका मकसद कृषि उत्पादों के निर्यात को दोगुना करना है। साथ ही, देश की आर्थिक तरक्की को भी बढ़ावा देना है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक है। इस महीने चावल निर्यात पर लगी सभी पाबंदियां हटाने से दूसरे देशों पर दबाव बढ़ गया है। थाईलैंड के सफेद चावल की कीमत लुढ़ककर 405 डॉलर प्रति टन रह गई है। जनवरी 2024 में यह 669 डॉलर थी। सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत अपने कृषि और खाद्य निर्यात को बढ़ाना चाहता है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। देश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा। भारत की 1.4 अरब आबादी में से 42% से ज्‍यादा लोग खेती पर निर्भर हैं। चावल निर्यात के क्षेत्र में भारत के प्रतिद्वंद्वियों में थाईलैंड के अलावा चीन और पाकिस्‍तान भी शामिल हैं। भारत के इस कदम से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चावल की कीमतों में नरमी आई है। इसने पाक‍िस्‍तान को नुकसान पहुंचाया है।

भारत का टारगेट 2030 तक 100 अरब डॉलर के कृषि और खाद्य उत्पादों का निर्यात करना है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, यह 2023-24 में किए गए 48.15 अरब डॉलर के निर्यात से दोगुना है।

पीयूष गोयल के मुताब‍िक, ‘पिछले साल भारत से लगभग 50 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। लेकिन, जैसे पेट को और खाने की भूख होती है, वैसे ही किसी भी देश का वाणिज्य मंत्रालय और बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहता है। मुझे उम्मीद है कि हम 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लेंगे।’ सरकार ने चीनी के निर्यात पर भी कुछ पाबंदियां कम की हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद चावल न‍िर्यात पर की गई थी सख्‍ती
भारत ने 2022 में चावल के निर्यात पर सख्ती करना शुरू कर दिया था। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद कीमतें बढ़ने से भारत को चावल की कमी का डर था। इन पाबंदियों के कारण एशिया और उत्तरी अमेरिका में लोगों ने डर के मारे ज्‍यादा चावल खरीदना शुरू कर दिया था। इससे एशियाई बेंचमार्क चावल की कीमत 2008 के बाद सबसे ज्‍यादा हो गई थी।

भारत ने सितंबर में निर्यात पर लगी पाबंदियों को कम करना शुरू कर दिया था। S&P ग्लोबल के अनुसार, भारत ने 2023 में 1.4 करोड़ टन चावल का निर्यात किया था। सितंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच भारत 2.15 करोड़ टन चावल का निर्यात कर सकता है। यह एक रिकॉर्ड होगा।भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद के कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी ने कहा, ‘अगर भारत 5.4-5.5 करोड़ टन के वैश्विक बाजार में 2 करोड़ टन से ज्‍यादा चावल का निर्यात करता है तो यह बाजार में बाढ़ ला देगा।’

पाक‍िस्‍तान को हुआ है नुकसान
भारत के बाजार में वापस आने से पाकिस्तान को नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने भारत के बाजार से हटने के बाद इंडोनेशिया और पूर्वी अफ्रीका जैसे देशों में अपनी जगह बना ली थी।लाहौर स्थित लतीफ राइस मिल्स के निर्यात निदेशक इब्राहिम शफीक ने कहा कि भारत के सितंबर में प्रतिबंध हटाने के बाद पाकिस्तान से गैर-बासमती चावल की कीमतें ‘लगभग रातोंरात’ 850 डॉलर प्रति टन से गिरकर 650 डॉलर प्रति टन हो गईं।

उन्होंने कहा, ‘जैसे ही भारत बाजार में वापस आया, अफ्रीकी और इंडोनेशियाई बाजार सस्ते भारतीय चावल की ओर लौट गए।’ इससे पाकिस्तान के राजस्व को पिछले वर्षों की तुलना में नुकसान हुआ है।अमेरिकी कृषि विभाग का अनुमान है कि पाकिस्तान मई तक 58 लाख टन चावल का निर्यात करेगा। यह पिछले साल के मुकाबले 11.4% की गिरावट है।

भारत दोबारा हास‍िल कर लेगा बाजार
बेंगलुरु स्थित चावल अर्थशास्त्री समरेंदु मोहंती ने कहा, ‘जब भारत बाजार से हट गया था तो पाकिस्तान, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों ने कुछ बाजार पर कब्जा कर लिया था। लेकिन, भारत के वापस आने के बाद कोई भी भारत से मुकाबला नहीं कर सकता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत इस बाजार को वापस पा लेगा। इससे बाकी सभी अफ्रीकी बाजार से बाहर हो जाएंगे।’विश्लेषकों का कहना है कि भारत के निर्यात में वृद्धि से गरीब अफ्रीकी देशों को कम कीमतों पर चावल मिलेगा। साथ ही, पूर्वी एशियाई पशु आहार और इथेनॉल उत्पादकों को भी फायदा होगा।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...