6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'दोस्त' इजरायल के इस प्लान से मुश्किल में पड़ जाएगा भारत, बढ़...

‘दोस्त’ इजरायल के इस प्लान से मुश्किल में पड़ जाएगा भारत, बढ़ सकती है महंगाई! क्या है माजरा?

Published on

नई दिल्ली:

कच्चे तेल की कीमत में आज भारी तेजी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिका के खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इजरायल अपने कट्ट्रर दुश्मन ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला करने की योजना बना रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसका असर मध्य पूर्व के तेल उत्पादक क्षेत्र पर पड़ सकता है। इस कारण आज तेल की कीमत में भारी उछाल देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 69 सेंट यानी 1.06% तेजी के साथ 66.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 69 सेंट यानी 1.06% तेजी के साथ 66.07 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। अगर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आती है तो इसका भारत पर सीधा असर होगा। इसकी वजह यह है कि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है।

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इजरायल के नेताओं ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला करने का फैसला कर लिया है या नहीं। एक सूत्र ने कहा कि इजरायल के इस तरह का कदम उठाने की संभावना हाल के महीनों में काफी बढ़ गई है। अमेरिका का ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ डील के लिए बातचीत में लगा है। मंगलवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा कि अमेरिका पूरी तरह यूरेनियम संवर्धन को बंद करने की मांग कर रहा है जो ज्यादती है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इससे अमेरिका और ईरान के बीच डील की संभावना पर सवाल उठने लगे हैं।

भारत का क्रूड इम्पोर्ट बिल
अगर इजरायल ईरान पर हमला करता है तो इससे पश्चिमी एशिया में संकट पैदा हो सकता है। ऐसा हुआ तो कच्चे तेल की कीमत में उबाल आ सकता है। इससे भारत का बजट बुरी तरह गड़बड़ा सकता है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में भारत ने $137 अरब का कच्चा तेल आयात किया जो 2024 में $133.4 अरब डॉलर था। अप्रैल से मार्च के दौरान भारत ने 234.3 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया जो पिछले साल के मुकाबले 3.4% अधिक है। भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी से अधिक तेल आयात करता है। इसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेल की कीमत में मामूली तेजी भी भारत को बहुत भारी पड़ सकती है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...