7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedभारत को होगा 97,31,91,97,608 रुपये से ज्यादा का नुकसान, किस बात की...

भारत को होगा 97,31,91,97,608 रुपये से ज्यादा का नुकसान, किस बात की गीदड़भभकी दे रहा कंगाल पाकिस्तान

Published on

इस्लामाबाद

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों ने एक दूसरे के खिलाफ कई सख्त फैसले किए हैं, जिनमें सिंधु नदी के पानी रोके जाने से लेकर भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस को बंद करने की बात शामिल है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन फैसलों से दोनों देशों का नुकसान होना तय है। इस बीच पाकिस्तान बिजनेस फोरम (PBF) ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा है कि व्यापारिक गतिविधियों के लिए पाकिस्तानी धरती के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के कारण भारत को लगभग 1.14 बिलियन डॉलर (97,31,91,97,608 रुपये) का व्यापार घाटा होगा।

भारत को कैसे होगा नुकसान
पाकिस्तान बिजनेस फोरम के अधिकारियों ने बताया कि भारत ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के बीच पाकिस्तान को लगभग 500 मिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया, जबकि भारत से आयात केवल 0.42 मिलियन डॉलर रहा। इसके अतिरिक्त, फोरम ने दावा किया कि पाकिस्तान से अफगानिस्तान तक जाने वाले भारतीय सामान – जो सालाना लगभग 640 मिलियन डॉलर का है, वे भी बाधित होंगे, जिससे भारत का व्यापार घाटा और बढ़ जाएगा। इतना ही नहीं, इस फोरम ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान सरकार के फैसलों का पूर्ण समर्थन करने का वादा भी किया।

पाकिस्तान बिजनेस फोरम क्या है
पाकिस्तान बिजनेस फोरम (PBF) की वेबसाइट के अनुसार, यह इंटरनेशनल बिजनेस फोरम IBF का एक चैप्टर है। पाकिस्तान बिजनेस फोरम (PBF) एक प्रमुख संगठन है जो पाकिस्तान में व्यापार समुदाय का प्रतिनिधित्व और समर्थन करता है। यह व्यवसायों, उद्यमियों और उद्योग जगत के नेताओं को सहयोग करने, विचारों को साझा करने और आम चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। PBF आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, व्यवसायों के पक्ष में सरकारी नीतियों को प्रभावित करने और स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश दोनों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करता है। पीबीएफ के अध्यक्ष ख्वाजा महबूब उर रहमान हैं।

भारत-पाकिस्तान ने बंद की सीमाएं/व्यापार
भारत और पाकिस्तान ने वाघा/अटारी सीमा चौकी को बंद करने का ऐलान किया है। दोनों देशों तो पहले से ही एक दूसरे के साथ व्यापार सीधा व्यापार को निलंबित कर रखा है। अब पाकिस्तान ने ऐलान किया है कि वह किसी तीसरे देश के जरिए भी भारत के साथ व्यापार को बंद करेगा। दरअसल, पाकिस्तान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए यूएई के रास्ते भारत के साथ व्यापार को चालू किए हुए था। इस हमले के पहले तक पाकिस्तान में भारत के साथ व्यापार के संभावित रास्तों की तलाश की जा रही थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...