11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedनेपाल में भारतीय पर्यटक कर सकेंगे UPI पेमेंट! दोनों देशों के बीच...

नेपाल में भारतीय पर्यटक कर सकेंगे UPI पेमेंट! दोनों देशों के बीच समझौते की तैयारी

Published on

नई दिल्ली,

नेपाल घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए अब डिजिटल पेमेंट का रास्ता खुलने वाला है. नेपाल में अब आसानी से भारतीय ई-वॉलेट भारत पे (BharatPe), फोन पे (PhonePay), गूगल पे (GooglePay) और पेटीएम (Paytm) जैसे ई वॉलेट के जरिए UPI पेमेंट की सुविधा मिलने वाली है. इस संबंध में दोनों देशों के बीच समझौता करने की तैयारी हो रही है. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के आगामी भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं.

नेपाली पीएम के भारत दौरे के दौरान लगेगी मुहर
भारत और नेपाल दोनों देशों के वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के अधिकारियों के बीच इस समझौते के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के भारत दौरे के दौरान इस पर हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे. इस समझौते के बाद नेपाल और भारत के व्यापारियों को भी एक-दूसरे के साथ व्यापार के लिए सहजता प्राप्त होगी. दोनों देशों के व्यापारी अपने कारोबार के संबंधित वित्तीय कार्यों के लिए भी क्यू आर कोड (QR Code) के जरिए UPI लेन-देन करने में सक्षम होंगे.

टेक्निकल एग्रीमेंट पर पहले ही हो चुका समझौता
भारत में नेपाल का ई-वॉलेट और नेपाल में भारतीय ई-वॉलेट सेवा सुचारू करने के लिए एक वर्ष पहले ही तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किया जा चुका है. नेपाल के तरफ से गेटवे पेमेंट्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और भारत के तरफ से नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बीच डिजिटल पेमेंट के तकनीकी पक्ष पर काम करने के लिए करार हुआ था.

दोनों देशों के लोगों को ये फायदा
गेटवे समझौते के अनुसार अब नेपाल के नागरिक भारत के किसी भी बैंक में क्यू आर कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. इसी तरह भारत के नागरिक भी नेपाल में भारत पे, गूगल पे, फोन पे, पेटीएम के जरिए नेपाल के किसी भी बैंक खाते में सीधे रकम भेज सकते हैं.

नेपाल के कई बैंकों ने किया करार
दोनों देशों के बीच G2G (गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट) समझौता होने के बाद से इसे क्रियान्वयन में लाया जाएगा. नेपाल के कई बैंकों ने गेटवे नेपाल और यूपीआई नेपाल के साथ भुगतानी संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर कर लिया है. इनमें नेपाल एसबीआई बैंक (Nepal SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सब्सिडी रही एवरेस्ट बैंक, ग्लोबल बैंक, नबिल बैंक आदि प्रमुख है़.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...