9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedडेटिंग ऐप पर भारतीयों ने दिल खोलकर लुटाए पैसे, आंकड़ों से हुआ...

डेटिंग ऐप पर भारतीयों ने दिल खोलकर लुटाए पैसे, आंकड़ों से हुआ खुलासा, देखें रैंकिंग

Published on

भारत में साल 2023 में कुल 25.96 बिलियन ऐप को डाउनलोड किया गया है। इसमें एंड्रॉइड के साथ ही आईओएस ऐप शामिल हैं। हालांकि भारतीयों ने इस दौरान सबसे ज्यादा पैसा डेटिंग ऐप्स पर लुटाया है। आंकड़ों के मुताबिक रेवेन्यू के मामले में डेटिंग ऐप्स सबसे आगे हैं। यह आंकडों 1 जनवरी 2023 से 30 दिसंबर 2023 के दौरान के हैं।

ऐप से कमाई में भारत 25 वें पायदान पर
एनालिस्ट प्लेटफॉर्म data.ai के मुताबिक साल 2023 के ऐप डाउनलोडिंग के आंकड़े पिछले साल 2022 के मुकाबले कम है। साल 2022 में 28 बिलियन ऐप्स को भारत में डाउनलोड किया गया था। अगर ऐप से होने वाल कमाई की बात करें, तो पूरे साल अगल- अलग ऐप स्टोर से भारत में कुल 415 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है। वैसे तो साल 2023 में ऐप रेवेन्यू में इजाफा हुआ है, लेकिन फिर भी भारत दुनिया में 25वें पायदान पर मौजूद है।

डेटिंग ऐप बंबल की जोरदार कमाई
data.ai के आंकड़ें के मुताबिक साल 2023 में Google Play Store का रेवेन्यू 19 मिलियन डॉलर था। इसके बाद Sea का 16 मिलियन डॉलर था, जबकि तीसरे पायदान पर डेटिंग ऐप Bumble शामिल है। इसका रेवेन्यू 11 मिलियन डॉलर है। वही चौथे पायदान पर 10 मिलियन डॉलर के साथ Tencent काबिज है। बता दें कि सी, बम्बल और टेनसेंट जैसे ऐप्स के रेवेन्यू में डेवलपर्स की ओर से ऐप स्टोर को भुगतान किए गए शेयर शामिल हैं।

सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स
अगर अलग-अलग कैटेगरी की बात करें, तो सबसे ज्यादा गेमिंग ऐप को डाउनलोड किया गया है। इनकी संख्या 9.3 बिलियन है। इसके बाद सोशल मीडिया ऐप शामिल हैं। इनकी संख्या 2.36 बिलियन है। फोटो और वीडियो ऐप की डाउनलोडिंग संख्या 1.86 बिलियन रही है। अन्य पॉपुलर ऐप कैटेगरी में फाइनेंस, एंटरटेनमेंट, शॉपिंग, बिजनेस, एजूकेशन और लाइफस्टाइल ऐप शामिल हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...