8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदुनिया में बजेगा भारत का डंका, जापान-जर्मनी छूटेंगे पीछे, बस कुछ साल...

दुनिया में बजेगा भारत का डंका, जापान-जर्मनी छूटेंगे पीछे, बस कुछ साल और…

Published on

नई दिल्ली,

भारत अगले 7 साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. ये दावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने एक रिसर्च पेपर में किया है. भारत फिलहाल दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. ब्रिटेन को पछाड़कर भारत ने पांचवां स्थान हासिल किया है. SBI के रिसर्च पेपर के अनुसार, भारत 2014 के बाद से एक बड़े संरचनात्मक बदलाव से गुजरा है और अब इस मुकाम पर है. भारत दिसंबर 2021 की शुरुआत में ही ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया था.

पांच पायदान ऊपर चढ़ा भारत
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इकोनॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर भारत का ग्रॉस घरेलू उत्पाद (GDP) का हिस्सा फिलहाल 3.5 फीसदी है. साल 2014 में ये 2.6 प्रतिशत रहा था. 2027 तक ये 4 फीसदी हो सकता है. फिलहाल वैश्विक जीडीपी में जर्मनी की हिस्सेदारी 4 फीसदी है.

साल 2014 के बाद से भारत द्वारा अपनाए गए रास्ते से पता चलता है कि देश ने इकोनॉमी के मोर्चे पर प्रगति की है. इसके चलते संभावना है कि साल 2029 में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का टैग मिल जाएगा. 2014 में भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर था. इसके बाद से आठ साल में भारत पांच पायदान ऊपर चढ़ा है.

जर्मनी-जापान से आगे निकलेगा भारत
रिपोर्ट के अनुसार, भारत को 2027 में जर्मनी से आगे निकल जाना चाहिए और सबसे अधिक संभावना है कि विकास की मौजूदा दर पर 2029 तक भारत जापान को पीछे छोड़ देगा. इस सप्ताह जारी पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़ों (June Quarter GDP Data) के अनुसार, जून 2022 की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 13.5 फीसदी की दर से वृद्धि की है. रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में संभावना है कि भारतीय इकोनॉमी सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़े.

भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान
दिलचस्प बात यह है कि वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान फिलहाल 6.7 फीसदी से 7.7 फीसदी तक है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में अनिश्चितताओं के माहौल के बीच हमारा मानना ​​है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 6 फीसदी से 6.5 फीसदी की वृद्धि ‘न्यू नॉर्मल’ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में भारत को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर फायदा मिलने की संभावना है. क्योंकि चीन नए निवेश के मामले में धीमा पड़ा रहा है.

चुनौतियों के बावजूद बढ़ रही भारतीय इकोनॉमी
अगर भारत और ब्रिटेन की इकोनॉमी को डॉलर में देखें, तो आईएमएफ (IMF) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च की तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 854.7 अरब डॉलर थी. वहीं, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर थी. आंकड़े बता रहे हैं कि भले ही दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं मंदी और महंगाई की मार से परेशान हों, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था तमाम चुनौतियों के बाद भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...