15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'इंडिगो की खुल्लम-खुल्ला ठगी'… 10000 से ज्यादा की टिकट, कैंसिल कराने पर...

‘इंडिगो की खुल्लम-खुल्ला ठगी’… 10000 से ज्यादा की टिकट, कैंसिल कराने पर वापस मिले मात्र 2050 रुपये

Published on

नई दिल्ली:

भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच कई एयरलाइंस ने कई जगह की फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। इस दौरान सरकार ने एयरलाइंस से कहा है कि यात्रियों को रिफंड का पूरा पैसा दिया जाए। लेकिन इंडिगो एयरलाइंस के साथ एक अजीब मामला सामने आया है। एक यात्री ने एयरलाइंस पर आरोप लगाया है कि टिकट कैंसिलेशन के नाम पर 80 फीसदी से ज्यादा की रकम काट ली गई। इसे लेकर एयरलाइंस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडिगो से शिकायत की है। Anjush V Bhatia नाम के इस यात्री ने अपनी पोस्ट में बताया है कि इंडिगो ने उससे टिकट कैंसिलेशन के नाम पर बड़ी रकम काट ली है। यात्री ने कैंसिलेशन चार्ज का पूरा स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि इंडिगो ने 8111 रुपये कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर लिए हैं।

कितनी काटी रकम?
भाटिया ने अपनी पोस्ट में जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसके मुताबिक टिकट का किराया 10 हजार रुपये से ज्यादा था। फ्लाइट रद्द होने की वजह से उन्होंने टिकट कैंसिल कराई। इसके बदले इंडिगो ने कैंसिलेशन चार्ज के रूप में 8111 रुपये काट लिए और 2050 रुपये वापस कर दिए।

गुस्से में भरे भाटिया ने एक्स पर इंडिगो पर ‘खुल्लम-खुल्ला ठगी’ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, ‘फ्लाइट भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण कैंसिल हुई और आप 80% फीस काट रहे हैं!!! दूसरी एयरलाइंस ने लगभग 100% किराया वापस कर दिया है।’ उन्होंने अपनी पोस्ट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय को टैग करते हुए पूछा, ‘क्या यह सही है?’

इंडिगो ने रद्द की कई फ्लाइट
इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने आज 13 मई की कई फ्लाइट्स रद्द की हैं। इंडिगो ने एक्स पर बताया कि उसने 6 जगहों के लिए अपनी उड़ानें रद्द की हैं। पोस्ट के मुताबिक 13 मई को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द रहेंगी। एयरलाइंस ने अपनी पोस्ट में कहा है, ‘अभी के हालातों को देखते हुए और आपकी सुरक्षा को सबसे ज्यादा ध्यान में रखते हुए ये रद्द कर दी गई हैं।’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...