11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
HomeUncategorizedइंदिरा गांधी बनीं कंगना का फर्स्ट लुक आउट, इमरजेंसी की तैयारी शुरू

इंदिरा गांधी बनीं कंगना का फर्स्ट लुक आउट, इमरजेंसी की तैयारी शुरू

Published on

धाकड़ के सुपर फ्लॉप बिजनेस के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. पर्दे पर रानी झांसी, थलाइवी जयललिता का दमदार किरदार निभाने के बाद कंगना रनौत ने अपने फैंस को फिर से सरप्राइज कर दिया है. कंगना रनौत अब देश की सबसे ताकतवर महिला रहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले करने जा रही हैं.

इमरजेंसी में कंगना का लुक देख होंगे हैरान
फिल्म का नाम है इमरजेंसी. जिसकी शूटिंग कंगना रनौत ने शुरू कर दी है. इसी के साथ कंगना ने फैंस को ट्रीट देते हुए फिल्म से अपना पहला लुक रिवील कर दिया है. इंदिरा गांधी बनीं कंगना रनौत के फर्स्ट लुक के साथ मूवी का एक टीजर वीडियो भी शेयर किया गया है. टीजर में इंदिरा गांधी बनीं कंगना रनौत अमेरिका के राष्ट्रपति को मैसेज देने को कहती हैं कि उनके दफ्तर में उन्हें मैडम नहीं ‘सर’ कहा जाता है. कंगना के लुक, एक्सप्रेशंस से लेकर उनकी आवाज को इंदिरा गांधी से मैच करने की काफी कोशिश की गई है.

इंदिरा गांधी के रोल में परफेक्ट लगीं कंगना
मानना पड़ेगा इंदिरा गांधी के रोल को कंगना रनौत ने परफेक्शन के साथ पकड़ा है. उनका प्रोस्थेटिक मेकअप जिसने भी किया है उसने कंगना रनौत को इंदिरा गांधी जैसा दिखाने में काफी मेहनत की है. और नतीजा सबसे सामने है. कंगना रनौत हूबहू इंदिरा गांधी जैसी लग रही हैं. साफ दिखता है कि कंगना के लुक पर बेहद बारीकी से काम किया गया है.

किसने किया कंगना का मेकअप?
कंगना रनौत के लुक की सोशल मीडिया पर जबरदस्त तारीफ हो रही है. फैंस कंगना को इंदिरा गांधी के लुक में बेहद पसंद कर रहे हैं. लोगों का कहना है बॉलीवुड क्वीन इस फिल्म में धमाल मचाने वाली हैं. यूजर्स का मानना है इस फिल्म के साथ कंगना एक बार फिर नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली हैं. कंगना को लोग बेस्ट एक्ट्रेस बता रहे हैं. वैसे टीजर और फर्स्ट लुक इतना शानदार है ऐसे में कंगना की तारीफ तो बनती है. अब आप ही सोचिए फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक इतना धमाकेदार है तो मूवी कितनी जबरदस्त बनने वाली है.

फिल्म इमरजेंसी को रितेश शाह ने लिखा है. रितेश ने ही कंगना की पिछली फिल्म धाकड़ लिखी थी. खास बात ये है कि इमरजेंसी को कंगना रनौत डायरेक्ट कर रही हैं. वे इसकी को-प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म में अनुपम खेर भी अहम रोल में दिखेंगे. इमरजेंसी फिल्म के लिए कंगना का प्रोस्थेटिक मेकअप जाने माने आर्टिस्ट David Malinowski ने किया है. डेविड ने अपने शानदार काम के लिए कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीते हैं. डेविड 2018 में बाफ्टा, 2017 में फिल्म डार्केस्ट Hour के लिए बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग कैटिगरी में ऑस्कर जीते चुके हैं. वे वर्ल्ड वार Z और द बैटमैन के लिए भी काम कर चुके हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...