6 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई घटी, औद्योगिक उत्पादन बढ़ा, मूडीज ने सुनाई खुशखबरी... होली से पहले...

महंगाई घटी, औद्योगिक उत्पादन बढ़ा, मूडीज ने सुनाई खुशखबरी… होली से पहले इंडियन इकॉनमी के लिए आई अच्छी खबर

Published on

नई दिल्ली

शेयर बाजार में पिछले कई महीनों से जारी गिरावट के बीच भारतीय इकॉनमी के लिए आज का दिन अच्छा रहा। कई मोर्चों पर अच्छी खबर आई है। आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि फरवरी में खुदरा महंगाई में काफी गिरावट देखने को मिली है और यह सात महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। खाने-पीने की चीजों की महंगाई तो 11 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। देश में औद्योगिक उत्पादन में तेजी आई है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन में इस साल जनवरी में 5% की वृद्धि हुई। इस बीच मूडीज रेटिंग्स ने 2025-26 भारत की जीडीपी की ग्रोथ 6.5% से अधिक रहने का अनुमान जताया है।

जीडीपी ग्रोथ
भारत की जीडीपी का ग्रोथ रेट अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 6.5% से अधिक रहेगी। मूडीज रेटिंग्स ने यह अनुमान लगाया है। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.3% की दर से बढ़ने का अनुमान है। मूडीज का कहना है कि सरकारी पूंजीगत व्यय में तेजी, कर कटौती तथा ब्याज दर में कमी से उपभोग बढ़ने से अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था अधिक तेज रफ्तार से बढ़ेगी। बैंकिंग क्षेत्र के लिए स्थिर परिदृश्य का अनुमान लगाते हुए मूडीज ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय बैंकों का परिचालन वातावरण अनुकूल बना रहेगा।

औद्योगिक उत्पादन
देश में औद्योगिक उत्पादन में तेजी आई है। विनिर्माण क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन में इस साल जनवरी में 5% की वृद्धि हुई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के संदर्भ में मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन जनवरी, 2024 में 4.2 प्रतिशत बढ़ा था। एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी, 2025 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 5.5% बढ़ा जो एक साल पहले इसी महीने में 3.6% बढ़ा था।

खुदरा महंगाई
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर फरवरी में सात महीने के निचले स्तर 3.61%पर रही है जो कि जनवरी के आंकड़े से 0.65% कम है। इसकी वजह खाद्य उत्पादों की कीमत में कमी आना है। देश में जुलाई 2024 के बाद खुदरा महंगाई का यह सबसे निचला स्तर है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि फरवरी में खाद्य महंगाई दर मई 2023 के बाद सबसे निचले स्तरों पर आ गई है और जनवरी के मुकाबले इसमें 2.22% की कमी देखने को मिली है। मुख्य महंगाई दर और खाद्य महंगाई दर में फरवरी में आई गिरावट की वजह सब्जियों, अड्डों, मीट और मछ्ली, दालों और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में कमी आना है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...