13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई की मार, सीएनजी और पीएनजी दोनों हुए महंगे, जानिए नया रेट

महंगाई की मार, सीएनजी और पीएनजी दोनों हुए महंगे, जानिए नया रेट

Published on

मुंबई

आम आदमी को सिर्फ आटा, चावल या दाल की महंगाई से ही नहीं जूझना होगा। बल्कि खाना बनाना और बाहर जाना भी महंगा हो जाएगा। सरकारी नियंत्रण वाली गैस सप्लायर कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने शुक्रवार को एक बार फिर सीएनजी (CNG) एवं पाइप के जरिये आपूर्ति वाली रसोई गैस (PNG) की कीमतों में वृद्धि कर दी। अब सीएनजी 3.50 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 89.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं घरेलू पीएनजी 1.50 रुपये महंगी होकर 54 रुपये प्रति घन मीटर हो गई है। नई दरें आधी रात से प्रभावी हो जाएंगी। बीते अक्टूबर से एमजीएल का कीमतें बढ़ाने का यह दूसरा मौका है।

घरेलू गैस हो रहा है लगातार महंगा
केंद्र सरकार ने बीते अक्टूबर की शुरुआत में ही घरेलू स्तर पर उत्पादित नेचुरल गैस (Natural Gas) की कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए इसकी कीमतों में 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। इससे पहले बीते अप्रैल में भी पहली छमाही के लिए नेचुरल गैस के दाम 110 प्रतिशत बढ़ाए गए थे।

इस साल काफी महंगा हो चुका है सीएनजी और पीएनजी
इस साल एक अप्रैल को वाहनों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाली सीएनजी के दाम 60 रुपये प्रति किलो था। इसी तरह घरेलू रसोई गैस पीएनजी 36 रुपये प्रति घन मीटर के भाव पर थी। गैस की कीमतों में आई तेजी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरने के असर को कम करने के लिए एमजीएल ने सीएनजी और पीएनजी के दाम कई बार बढ़ाए।

इस बार कितना हुआ महंगा
एमजीएल ने अब सीएनजी 3.50 रुपये प्रति किलो महंगा कर दिया है। अब मुंबई में सीएनजी 89.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं घरेलू पीएनजी 1.50 रुपये महंगी होकर 54 रुपये प्रति घन मीटर हो गई है। नई दरें आज ही आधी रात से प्रभावी हो जाएंगी।

क्यों बढ़ी है कीमत
नियंत्रित कीमत वाली गैस की कम आपूर्ति को देखते हुए एमजीएल ने कहा कि आपूर्ति 10 प्रतिशत तक घट गई है जिससे उसे मांग बनी रहने से अपेक्षाकृत ऊंची कीमतों पर गैस खरीदनी पड़ रही है। एमजीएल ने दावा किया कीमत बढ़ने के बावजूद महानगरों में सीएनजी अब भी पेट्रोल से करीब 42 प्रतिशत सस्ती है जबकि पीएनजी के दाम एलपीजी से करीब आठ प्रतिशत कम हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...