14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedलोन पर बढ़ने वाली हैं ब्याज दरें, चुकानी होगी ज्यादा EMI, इस...

लोन पर बढ़ने वाली हैं ब्याज दरें, चुकानी होगी ज्यादा EMI, इस हफ्ते आ रहा बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली

वित्त वर्ष 2024 में भारतीय रिजर्व बैंक की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक (RBI MPC) जारी है रही है। तीन दिन तक चलने वाली यह बैठक 6 अप्रैल को खत्म होगी और उसी दिन रेपो रेट पर फैसला आएगा। उम्मीद है कि आरबीआई अपना आक्रामक रुख बरकरार रखेगा और ब्याज दरों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी करेगा। हालांकि, कईयों का मानना है कि आरबीआई अपने रुख पर नरम पड़ सकता है। ऐसे में यह तो तय है कि इस बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में जल्द ही आपके लोन की ईएमआई (Loan EMI) में इजाफा हो सकता है। होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन सहित सभी तरह के लोन्स पर ब्याज दरें  बढ़ जाएंगे। खुदरा महंगाई के 6% के संतोषजनक स्तर से ऊपर बने रहने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत कई केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख के चलते आरबीआई ब्याज दरें बढ़ा सकता है।

6.50% पर पहुंच गई है रेपो रेट
महंगाई को रोकने के लिए आरबीआई मई, 2022 से लगातार नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है। रेपो दर 4 फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी पर जा पहुंची है। फरवरी में हुई पिछली एमपीसी बैठक में भी रेपो दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस समीक्षा में होने वाली रेट हाइक आखिरी हो सकती है।

संतोषजनक स्तर से ऊपर है महंगाई दर
खुदरा महंगाई जनवरी में 6.52 फीसदी और फरवरी में 6.44 फीसदी पर रही थी। यह आरबीआई के 6 फीसदी के संतोषजनक स्तर से अधिक है। एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि रेपो रेट में आखिरी 0.25 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है।

कई पहलुओं को ध्यान में रखकर होगा फैसला
आरबीआई एमपीसी की बैठक में मौद्रिक नीति से जुड़े तमाम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पहलुओं की व्यापक समीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा। उच्च खुदरा महंगाई की स्थिति और विकसित देशों के केंद्रीय बैंकों- अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपीय केंद्रीय बैंक एवं बैंक ऑफ इंग्लैंड के हालिया कदमों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...