19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअब जेफ बेजोस को भी पछाड़ने वाले हैं गौतम अडानी? जानें कितना...

अब जेफ बेजोस को भी पछाड़ने वाले हैं गौतम अडानी? जानें कितना रह गया है फासला

Published on

नई दिल्ली

एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वह फरवरी में मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बने थे। अप्रैल में उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर को पार कर गई और पिछले महीने वह माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के बिल गेट्स (Bill Gates) को पछाड़कर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचे थे। हाल में वह फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। अब वह ऐमजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के काफी करीब पहुंच गए हैं। दोनों की नेटवर्थ में सिर्फ छह अरब डॉलर का फासला रह गया है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक 60 साल के अडानी की नेटवर्थ 143 अरब डॉलर पहुंच गई है। बेजोस 149 अरब डॉलर की नेटवर्त के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) 244 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। इस साल अडानी की नेटवर्थ में 66.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ऑयल और नेचुरल गैस की कीमतों में उछाल से अडानी की नेटवर्थ में उछाल आई है।

रॉकेट की स्पीड से बढ़ी दौलत
अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों में अप्रैल 2020 से 1000 फीसदी तक तेजी आई है। इसकी बदौलत अडानी की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ी है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले एशिया के पहले शख्स हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ 2.04 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अंबानी 92.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में मात्र 2.07 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस 750 गुना से अधिक प्रॉफिट पर ट्रेड कर रहे हैं जबकि अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन का वैल्यूएशन 400 गुना बढ़ा है। इसकी तुलना में मस्क की टेस्ला और बेजोस की ऐमजॉन का प्राइस टु अर्निंग रेश्यो करीब 100 गुना है जबकि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 28 गुना पर ट्रेड कर रही है।

फैल रहा है अडानी का कारोबार
हाल के वर्षों में अडानी ने अपने कारोबार को काफी फैलाया है। उन्होंने डायमंड ट्रेडिंग (Diamond Trading) से अपना कारोबार शुरू किया था लेकिन फिर कोयले के बिजनस (Coal Business) से जुड़ गए। आज उनका ग्रुप कोल से लेकर पोर्ट्स, मीडिया, सीमेंट, एलुमिना और डेटा सेंटर तक के कारोबार में है। अडानी ग्रुप मार्केट कैप (Adani Group Market Cap) के हिसाब से देश का दूसरा सबसे बड़ा ग्रुप बन गया है। यह ग्रुप देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर पोर्ट और एयरपोर्ट ऑपरेटर है। साथ ही सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (City Gas Distribution) और कोल माइनिंग में भी यह पहले नंबर पर है। अडानी ग्रुप ने ग्रीन एनर्जी पर 70 अरब डॉलर निवेश की भी घोषणा की है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...